Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा प्रदेश के स्कूलों में बच्चे पी रहे हैं बीमार करने वाला पानी, सैंपलों क स्थिति सामने आने के बाद उड़े सबके होश

हरियाणा में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में पानी की जांच की गई है। इसके अनुसार प्रदेश के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों की टंकियों में पानी पीने के लायक नहीं है। 6071 स्कूलों में ही पानी पीने योग्य पाया गया है। जबकि 7828 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की जांच नहीं हुई है।

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा के स्कूलों में बच्चे बीमार कर देने वाला पानी पी रहे हैं। प्रदेश की सरकारी स्कूलों में पेयजल की स्थिति भयावह बनी हुई है। हाल ही में शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों मेें बनी पानी की टंकियों से सैँपल लिए गए हैं। इससे साफ हुआ कि कई सारे स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है।

इसके तहत हरियाणा में पहली से 12वीं कक्षा तक के स्कूलों में पानी की जांच की गई है। इसके अनुसार प्रदेश के 6469 सरकारी स्कूलों में से 398 स्कूलों की टंकियों में पानी पीने के लायक नहीं है। 6071 स्कूलों में ही पानी पीने योग्य पाया गया है। जबकि 7828 सरकारी स्कूलों में पीने के पानी की जांच नहीं हुई है।

गौरतलब है कि प्रदेश के 14297 सरकारी स्कूलों में से पानी के सैंपल लिए गए हैं। यह जांच जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई है। सैंपल की रिपोर्ट में साफ हुआ है कि सरकारी स्कूलों में पेयजल की स्थिति खराब है।

कागज पर सुविधाएं पूरी

हालांकि जमीन सच्चाई अब जनस्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट ने साफ कर दी है, लेकिन कागजी सुविधाएं स्कूलों में पूरी हैं। क्योंकि प्रदेश भर के खंड शिक्षा अधिकारियों द्वारा इसके लिए शपथपत्र दिए जा चुके हैं कि उनके स्कूलों में सभी मूलभूत सुविधाएं हैं। इसमें पेयजल के साथ-साथ शौचालय, दिव्यांग बच्चों के लिए रैंप की सुविधा भी शामिल हैं।

जिला वार स्कूलों की स्थिति

इस अभियान के तहत जांच के अनुसार कैथल जिला के कुल 594 स्कूलों की जांच की गई है। इसमें 69 में पानी पीने योग्य नहीं है। इसके अलावा पलवल जिला के 253 स्कूलों से मिले डेटा के अनुसार 56 में स्थिति खराब है। वहीं सोनीपत में 313 स्कूलों की जांच हुई और 40 में पानी की गुणवत्ता खराब पाई गई। रेवाड़ी जिला के 315 में से 36 स्कूलों में पानी शुद्ध नहीं है।

वहीं जींद जिला में 725 में से 237 स्कूलों की जांचा हुई है। इनमें से 34 स्कूल ऐसे हैं, जिनमें पानी पीने लायक नहीं है। शिक्षामंत्री महीपाल ढांडा के गृहजिले पानीपत में 348 स्कूलों की जांच करने पर पाया कि 28 स्कूलों में पानी पीने लायक नहीं है। वहीं महेंद्रगढ़ जिला के 236 की जांच सामने आई है। इसमें से 23 स्कूलों में बच्चे अशुद्ध पानी पी रहे हैं। जबकि पंचकूला जिला के 20 स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पानी नहीं मिल रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अजमेर: मादक पदार्थ तस्कर की 32 लाख की संपत्ति जब्त, परिजनों के नाम पर खरीदे थे वाहन