Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रीति कौशिक ने मेहनत के बल पर एचसीएस परीक्षा में हासिल की 12वीं रैंक, SDM बन ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए बनी प्रेरणा

बड़ाला गांव की रहने वाली प्रीति कौशिक हालांकि इनकम टैक्स आफिसर के पद पर सेवारत थी, लेकिन उनका लक्ष्य इससे कहीं आगे का था। ऐसे में उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयारी की और अब इसमें सफल रही। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी प्रशासनिक अधिकारी बनने से उन्हें बड़ी खुशी है। प्रीति की यह सफलता विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Success Story Preeti Kaushik
Success Story Preeti Kaushik

Success Story Preeti Kaushik: हरियाणा प्रदेश के भिवानी जिले के बड़ाला गांव की रहने वाली प्रीति कौशिक द्वारा हरियाणा सिविल सेवा यानी एचसीएस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल करने पर गांव में स्वागत किया गया। प्रीति कौशिक ने इस परीक्षा में पूरे प्रदेश में 12वीं रैंक प्राप्त कर अपने क्षेत्र का मान बढ़ाया है।

बड़ाला गांव की रहने वाली प्रीति कौशिक हालांकि इनकम टैक्स आफिसर के पद पर सेवारत थी, लेकिन उनका लक्ष्य इससे कहीं आगे का था। ऐसे में उन्होंने प्रशासनिक सेवाओं के लिए तैयारी की और अब इसमें सफल रही। ग्रामीणों ने कहा कि गांव की बेटी प्रशासनिक अधिकारी बनने से उन्हें बड़ी खुशी है। प्रीति की यह सफलता विशेष कर ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

अपनी कड़ी मेहनत से प्रीति कौशिक ने अपना प्रशासनिक सेवा में जाने का लक्ष्य पूरा किया है। इस पर गांव में उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां पर ढोल-नगाड़ों और फूल मालाओं के साथ बेटी के स्वागत में पूरा गांव उमड़ पड़ा। गांव में हुए सम्मान समारोह में हनुमान जोहड़ी मंदिर के महंत चरणदास महाराज भी मौजूद रहे।

इस दौरान महात्मा ज्योतिबा फूले धर्मार्थ ट्रस्ट के अध्यक्ष रमेश सैनी ने कहा कि यदि बेटियों को सही अवसर के साथ मार्गदर्शन मिले तो हर क्षेत्र में वे सफलता के झंडे गाड़ती हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्रीति की सफलता गांव के ही नहीं, बल्कि पूरे हरियाणा के युवाओं विशेषकर बेटियों के लिए प्रेरणा है।

इस दौरान ग्रामीणों ने आह्वान किया कि बेटियों को कमतर नहीं आंकते हुए बराबर मौके दिए जाने चाहिंए। इससे वे हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त करती हैं। साथ ही युवाओं से आह्वान किया कि नशे से बचते हुए जीवन में आगे बढ़ें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अजमेर: मादक पदार्थ तस्कर की 32 लाख की संपत्ति जब्त, परिजनों के नाम पर खरीदे थे वाहन