Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रोहित-ऋतुराज पहली बार ओपनर जोड़ी के रूप में उतरे मैदान पर,भारत को न्यूजीलैंड के हाथों मिली सबसे बड़ी हार

रोहित शर्मा और ऋतुराज की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी और वनडे मैच में रनों के हिसाब से इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार वाली भारतीय टीम की ओपनर जोड़ी के रूप में याद रहेगी। भारतीय टीम को आज के मैच में मिली 244 रन की शर्मनाक हार इतिहास के पन्नों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गई है।

India Newzealand 4th Oneday Match
India Newzealand 4th Oneday Match

Ind-Nz Match: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया आज का वनडे मैच इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। न्यूजीलैंड टीम की गेंदबाज़ी देखकर ऐसा लग रहा था, जैसे इस सीरीज की सारी ताकत आज के मैच में ही झोंक दी हो। आज के मैच में मैट हेनरी नामक तूफान ने भारतीय बल्लेबाजी कर्म की धज्जियां उड़ाते हुए नया इतिहास लिख दिया।

न्यूजीलैंड टीम द्वारा पहले बल्लेबाजी करते हुए दिए गए 334 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और ऋतुराज गायकवाड़ पहली बार ओपनर जोड़ी के रूप में मैदान में उतरे थे। भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा के साथ इंटरनेशनल मैच में ओपनिंग करना हर खिलाड़ी का एक सपना होता है। ऐसा ही सपना ऋतुराज भी कई सालों से देख रहे थे।

गायकवाड़ का यह सपना पूरा जरूर हुआ है, लेकिन जिंदगी भर उन्हें बुरे सपने के रूप में याद रहेगा। क्योंकि रोहित शर्मा और ऋतुराज की जोड़ी न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत की सबसे बड़ी और वनडे मैच में रनों के हिसाब से इतिहास की दूसरी सबसे बड़ी हार वाली भारतीय टीम की ओपनर जोड़ी के रूप में याद रहेगी। भारतीय टीम को आज के मैच में मिली 244 रन की शर्मनाक हार इतिहास के पन्नों में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे बड़ी हार के रूप में दर्ज हो गई है।

आठ भारतीय बल्लेबाजों का स्कोर नहीं पहुंचा पांच रन से ऊपर

भारतीय बल्लेबाज आज न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने पूरी तरह से नतमस्तक नजर आए। भारतीय टीम के आठ बल्लेबाज आज के मैच में छह रन से काम के स्कोर पर आउट हुए। इनमें से रोहित शर्मा, विराट कोहली और भारतीय टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर तो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए।

वहीं रोहित शर्मा के साथ पहली बार इंटरनेशनल वनडे मैच में मैदान पर ओपनिंग करने उतरे ऋतुराज गायकवाड़ ने मात्र पांच रन बनाए। इसके अलावा आकिब नबी ने 5, गुरनूर ब्रार ने 2 और कुलदीप यादव ने एक रन बनाया। आज के मैच में ईशान किशन ने सबसे अधिक 53 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली।

अक्षर पटेल और नमन धीर ने 21-21 रनों की पारी खेली। वहीं अर्शदीप सिंह जीरो रन के साथ नॉट आउट रहे। आज भारत को मिली शर्मनाक हार में कुल मिलाकर पूरी भारतीय टीम का योगदान रहा है। ऋतुराज गायकवाड को आज का कमबैक मैच जिंदगी भर बुरे सपने के रुप में याद रहेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

किशनगढ़ में 1.80 करोड़ की सोने की ठगी का पर्दाफाश, तीन शातिर गिरफ्तार