Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोयाबीन के पुराने अधिकतम भाव में 780 रुपए का आया उछाल, देखिए कितनी महंगी हो गई है सोयाबीन

सोयाबीन की कीमतों में एक बार फिर उछाल आने से किसानों के चेहरे खुशी खिल उठे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में किसान सोयाबीन की बड़े स्तर पर खेती करते हैं। ऐसे में इस बार अच्छे भाव मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। दीपावली के बाद मप्र में अरनियापीथा मंडी में मुहूर्त कारोबार के दौरान सोयाबीन ने 7780 रुपए प्रति क्विंटल का भाव छुआ। यह भाव 4 नवंबर को दर्ज अधिकतम 7000 रुपए से 780 रुपए ज्यादा है।

Soyabean Rate Hike
Soyabean Rate Hike

Soyabean Rate Hike: सोयाबीन की कीमतों में एक बार फिर उछाल आने से किसानों के चेहरे खुशी खिल उठे हैं। बता दें कि मध्यप्रदेश, राजस्थान सहित कई राज्यों में किसान सोयाबीन की बड़े स्तर पर खेती करते हैं। ऐसे में इस बार अच्छे भाव मिलने से किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा। दीपावली के बाद मप्र में अरनियापीथा मंडी में मुहूर्त कारोबार के दौरान सोयाबीन ने 7780 रुपए प्रति क्विंटल का भाव छुआ। यह भाव 4 नवंबर को दर्ज अधिकतम 7000 रुपए से 780 रुपए ज्यादा है।

दीपावली के बाद मुहूर्त में मिले इस भाव ने सोयाबीन बाजार में किसानों की उम्मीदें बढ़ाई हैं। बता दें कि 4 नवंबर को सोयाबीन का न्यूनतम भाव 6300, अधिकतम 7000 और मॉडल भाव 6500 रुपए प्रति क्विंटल था। वहीं गुरुवार को न्यूनतम भाव 6200, अधिकतम 7780 और मॉडल भाव 6800 रुपए दर्ज किया। इस तरह मॉडल भाव में 300 रुपए की बढ़ोतरी हुई, जबकि न्यूनतम भाव 100 रुपए नीचे आया। अच्छे भाव के चलते इस बार किसानों को भावांतर की जरूरत कम पड़ रही है। व्यापारी विनोद दख ने बताया सुबह 11 बजे सगस बावजी की महाआरती की। इसके बाद शुभ मुहूर्त में नीलामी हुई। मुहूर्त में डॉलर चने 13 हजार, सोयाबीन 7575 रुपए, अलसी 11 हजार, मूंगफली 7300 के भाव रहे। इधर लहसुन मंडी में भी आरती के बाद मुहूर्त के सौदे के साथ खरीदारी शुरू हुई।

प्लांटों की सोयाबीन में खरीदी भाव

इंदौर में एबीआयएस 7275 अडाणी 7350 अमृत 7360 अवी एग्री 7300 बंसल 7300 बैतूल सतना 7525 बैतूल 7425 कोरोनेशन 7300 धानुका 7360 धीरेंद्र 7350 आइडिया 7301 केएन एग्री 7150 केपी सॉल्वेक्स 7400 खंडवा 7300 कृति 7050 लिविंग फूड 7301 मित्तल 7301 एमएस सॉल्वेक्स 7300 एमएस एग्रो 7250 नीमच 7400 पतंजलि फूड 7201 प्रकाश 7275 प्रेस्टीज 7300 रामा फास्फेट 7150 सांवरिया 7150 सोनिक 7300 सालासर 7350 स्नेहिल 7500 सतना 7351 स्काईलार्क 7300 सूर्या फूड 7350 विप्पी 7300 रुपए। धुले- दिसान 7551 मोअल 7540 नंदूरबार 7520 ओमश्री 7525 संजय 7540 रुपए। नागपुर- आदित्य 7450 एबीआयएस 7400 अदाणी 7450 गोयल 7350 पताजंलि 7401 श्यामकला 7350 शालीमार 7475 स्नेहा 7500 श्रीनिवासा 7475 तान्या 7500 रुपए। कोटा गोयल 7300 महेश 7825 सर्वोदय 7300 सोना 7450 सोयुग 7300 रुपए रहा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अजमेर: मादक पदार्थ तस्कर की 32 लाख की संपत्ति जब्त, परिजनों के नाम पर खरीदे थे वाहन