Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

2.46 लाख करोड़ के निवेश के साथ हरियाणा की बड़ी छलांग, मानेसर में बनेगा 250 एकड़ का ग्रीन पार्क

2.46 लाख करोड़ के निवेश के साथ हरियाणा की बड़ी छलांग, मानेसर में बनेगा 250 एकड़ का ग्रीन पार्क

Haryana Investment : जून में हरियाणा इन्वेस्टर रोड शो एवं नई औद्योगिक पालिसी लांच होने के बाद प्रदेश में दो लाख 37 हजार करोड़ रुपये के 123 समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर हुए हैं। साथ ही 9600 करोड़ रुपये के अतिरिक्त एमओयू साइन हुए हैं। इनमें से एक लाख पांच हजार करोड़ रुपये के एमओयू का धरातल पर उतारने के लिए कार्य शुरू हो चुका है।

उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने वीरवार का समीक्षा बैठक में कहा कि एमओयू में से कम से कम 70 प्रतिशत का वास्तविक परियोजनाओं में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। अधिकारी निवेशकों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराएं और निवेश प्रस्तावों का नियमित फालोअप करें। उद्योग विभाग के आयुक्त एवं सचिव डा. अमित अग्रवाल ने बताया कि

जापान, सिंगापुर, मुंबई, करनाल और गुरुग्राम में हुए एमओयू का नियमित फालोअप किया जा रहा है। निवेशकों का एचएसआइआइडीसी की औद्योगिक संपदाओं के अलावा निजी जमीन उपलब्ध करवाने के लिए अलग टीम गठित की गई है। निजी औद्योगिक पार्कों में भी जमीन के विकल्प उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

प्रत्येक जिले में चार- चार उद्योग साथी नियुक्त किए गए हैं, जो निवेशकों को आवश्यक जानकारियां और सहयोग उपलब्ध करवाते हैं। विभाग ने 500 करोड़ रुपये के अतिरिक्त बजट की मांग वित्त विभाग से की है। प्लग एंड प्ले पालिसी में पांच लाख रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। अब निवेशक बायर के रूप में आएगा, न कि सेलर के रूप में।

हरियाणा के इस शहर में बनेगा 250 एकड़ में अर्बन हिडन पार्क

एचएसआइआइडीसी द्वारा मानेसर में दिल्ली के लोधी गार्डन, नेहरू पार्क और अन्य अंतरराष्ट्रीय पार्कों की तर्ज पर लगभग 250 एकड़ में अर्बन हिडन पार्क विकसित करने का प्रस्ताव है। पहले चरण में 83 एकड़ में कार्य शुरू किया जाएगा। इसकी आरएफपी तैयार करने के लिए एजेंसी का कहा गया है। यह पार्क गुरुग्राम के लिए ग्रीन लंग्स के रूप में कार्य करेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

अजमेर: मादक पदार्थ तस्कर की 32 लाख की संपत्ति जब्त, परिजनों के नाम पर खरीदे थे वाहन