Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मेट्रो बनाएगी अब यात्रियों का सफर आसान, सरकार ने मेट्रो व RRTS के दायरा बढ़ाकर किया 1208 किमी

METRO NETWORK GROWTH RATE
METRO NETWORK GROWTH RATE

Metro Network Growth Update: दिल्ली एनसीआर सहित देश के लोगों को बेहतर व सुविधाजनक सार्वजनिक परिवहन सुविधा देने के लिए लगातार देश में मेट्रो व क्षेत्रीय त्वरित परिवहन प्रणाली यानी RRTS का विकास किया जा रहा है। अब इन दोनों प्रणालियों का नेटवर्क दायरा 1208 किलोमीटर तक बढ़ गया है। साथ ही इलेक्ट्रिक बस सेवा में महिला सुरक्षा के लिए सरकार ठोस कदम उठा रही है।

इसकी जानकारी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल ने दी। बुधवार को चंडीगढ़ मनोहर लाल ने कहा कि देश के विभिन्न हिस्सों में आधुनिक शहरी परिवहन व्यवस्था का विस्तार तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही सरकार सार्वजनिक परिवहन को सुरक्षित, सुविधाजनक बनाने के लिए परियोजना पर तेजी से काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि इसी दिशा में प्रधानमंत्री ने पुणे मेट्रो की नई लाइन को उद्घाटन 4 नवंबर को किया है। इसके साथ ही देश में संयुक्त मेट्रो और आरआरटीएस नेटवर्क का दायरा अब 1208 किलोमीटर तक पहुंच गया है।

उन्होंने कहा कि 8300 करोड़ रुपये से बनी पुणे मेट्रो की नई 23 किलोमीटर लंबी लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र ने 4 नवंबर को किया है। इस मेट्रो लाइन के शुरू होने से पुणे के प्रमुख आईटी केंद्र हिंजेवाड़ी का जुड़ाव सीधा शिवाजीनगर से हो गया है। ऐसे में जो लोग आईटी क्षेत्र में काम करते हैं, उनको बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी। हजारों लोग जो अपनी गाड़ियों से कार्यालयों तक जाते थे, वे इस सेवा का लाभ लेंगे। परिणामस्वरूप सड़क पर वाहनों का दबाव कम होगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सीकर में सीआईडी क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई: स्विफ्ट कार से 41 किलो गांजा बरामद