Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रेवाड़ी-जयपुर नई रेललाइन के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, शाहपुरा को मिलेगा रेल कनेक्शन

रेवाड़ी-जयपुर नई रेललाइन के लिए होगा जमीन अधिग्रहण, नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली, शाहपुरा को मिलेगा रेल कनेक्शन

Rewari Jaipur New Railway Line : रेलवे विभाग द्वारा हरियाणा, राजस्थान के अलावा कई नए शहरों को नया रेल कनेक्शन मिलने वाला है। जहां यह रेल लाइन हरियाणा के रेवाड़ी के गांवों से होकर निकलेगी, वहीं राजस्थान कई जिलों से होकर जयपुर तक जाएगी।

रेलवे विभाग रेवाड़ी से जयपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की तैयारी को तेजी से कर रहा है और इसक फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इसके बाद जमीन को चिन्हित की जाएगी और इसके बाद हरियाणा व राजस्थान के जिन गांवों व शहरों की जमीन इस रेल लाइन में आएगी, उनकी जमीन का अधिग्रहण की प्रक्रिया को शुरू किया जाएगा।

जहां पर जिन किसानों की जमीन इस रेल लाइन में आएगी, उनको जमीन अधिग्रहण नियम के तहत लिया जाएगा और किसानों को उनकी जमीन का मुआवजा स्थानीय मार्केट रेट व क्लेक्टर रेट के हिसाब से दिय जाएगा। ऐसे में जिन किसानों की जमीन इसमें आएगी वह मालामाल होने वाले है।

191 किलोमीटर लंबी लाइन इन शहरों से होकर निकलेगी

रेलवे विभाग ने जयपु से दिल्ली रेल लाइन पर ट्रेनों का भार ज्यादा हो गया है, इसलिए रेलवे विभाग ने इस रूट पर नई रेल कनेक्टिविटी देने के लिए हरियाणा के रेवाड़ी से लेकर जयपुर तक नई रेल लाइन बिछाने की योजना बनाई है। लगभग 191 किलोमीटर लंबी रेल लाइन प्रस्तावित है और यह हरियाणा के रेवाड़ी व राजस्थान के नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा होते हुए जयपुर तक जाएगी।

इसके लिए फाइनल लोकेशन सर्वे अंतिम चरण में है। सर्वे और अन्य प्रक्रिया पूरी होने के बाद अगले डेढ़ वर्ष में पटरी बिछाने का काम शुरू हो सकता है। नई रेललाइन बनने से अलवर-बांदीकुई रेलमार्ग पर ट्रेनों का दबाव कम होगा। इससे यात्री और मालगाड़ियों का संचालन अधिक सुगम और समयबद्ध हो सकेगा। साथ ही, रेवाड़ी से जयपुर के बीच एक नया रेल मार्ग उपलब्ध होगा।

इस रेल लाइन के बिछाने के बाद नीमराणा, बहरोड़, कोटपूतली और शाहपुरा सहित आसपास के क्षेत्रों को सीधा रेल संपर्क मिलेगा। औद्योगिक क्षेत्रों को भी इसका लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रस्तावित रेललाइन से जयपुर-दिल्ली के बीच यात्रा में करीब एक घंटे की बचत हो सकेगी। इससे औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी और माल परिवहन आसान होगा।

परियोजना का विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (डीपीआर) तैयार होने के बाद इसे रेलवे बोर्ड को भेजा जाएगा। रेलवे बोर्ड से अंतिम स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। फिलहाल परियोजना के सर्वे और वित्तीय आकलन का काम किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मेट्रो बनाएगी अब यात्रियों का सफर आसान, सरकार ने मेट्रो व RRTS के दायरा बढ़ाकर किया 1208 किमी