Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अंबानी के महल से कम नहीं है कुलदीप बिश्नोई का नया आशियाना, खासियत जानकारी आप रह जाएंगे दंग

आदमपुर में बना कुलदीप बिश्नोई का यह घर राजस्थान में बनने वाली शानदार हवेली बनावट के आधार पर तैयार हुआ है। बुधवार को इस घर में बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश के दौरान भारी भीड़ और रिश्तेदारों के साथ राजनीति से जुड़े लोग भी पहुंचे। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने भी साफ कर दिया कि आदमपुर ही उनका स्थाई राजनीतिक मुख्यालय रहेगा।

Kuldeep Bishnoi New Home
Kuldeep Bishnoi New Home

Haryana News: हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल का परिवार एक बार फिर चर्चा में है। इस बार इस परिवार की चर्चा किसी राजनीतिक घटनाक्रम के कारण नहीं, बल्कि आदमपुर में बना चौधरी भजनलाल के बेटे कुलदीप बिश्नोई का आलीशान महलनुमा घर है। यह घर दिखने में जितना खास है, इसके अंदर की विशेषताएं इससे भी अधिक हैरान करने वाली हैं।

अभी तक देश में बड़े और लग्जरी घरों का जिक्र होते ही मुंबई में बना उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर की बात आती है। वहीं अब हरियाणा की राजनीति में अपना खास स्थान रखने वाले कुलदीप बिश्नोई का आदमपुर में बना घर भी चर्चाओं में हैं। आदमपुर में महलनुमा घर बना कर एक तो कुलदीप बिश्नोई ने यह साफ कर दिया है कि उनकी राजनीति आदमपुर से ही चलेगी। दूसरा इस घर के गृहप्रवेश पर भव्य आयोजन कर कुलदीप बिश्नोई ने अपनी राजनीतिक ताकत दिखाने का भी प्रयास किया है।

हेवेली की तर्ज पर शाही महल

आदमपुर में बना कुलदीप बिश्नोई का यह घर राजस्थान में बनने वाली शानदार हवेली बनावट के आधार पर तैयार हुआ है। बुधवार को इस घर में बिश्नोई परिवार के गृह प्रवेश के दौरान भारी भीड़ और रिश्तेदारों के साथ राजनीति से जुड़े लोग भी पहुंचे। इस दौरान कुलदीप बिश्नोई ने भी साफ कर दिया कि आदमपुर ही उनका स्थाई राजनीतिक मुख्यालय रहेगा। वहीं उन्होंने आने वाले दिनों में बड़ी रैली करने की घोषणा की। इससे ठंड बढ़ने के साथ ही हरियाणा में राजनीतिक पारा चढ़ने लगा है।

बड़े राजनीतिक चेहरों का रहा जमावड़ा

गृह प्रवेश कुलदीप बिश्नोई के लिए बड़ा राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन का मौका भी रहा। इस दौरान भाजपा की प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता, कैबिनेट मंत्री रणबीर सिंह गंगवा, पूर्व मंत्री संपत सिंह जैसे कई बड़े राजनीतिक चेहरे पहुंचे। इससे कुलदीप बिश्नोई का राजनीतिक वजन बढ़ा है।

गृह प्रवेश में दिखी बिश्नोई समाज की परंपरा

बेशक कुलदीप बिश्नोई का परिवार हरियाणा की राजनीति के शीर्ष तक रह चुका है, इसके बावजूद परिवार अपनी सामाजिक परंपराओं से बंधा हुआ है। गृह प्रवेश के दौरान भी इसकी झलक दिखी। कुलदीप बिश्नोई के बेटे भव्य बिश्नोई और उनकी आईएएस पत्नी परी बिश्नोई कलश लेकर नए घर में प्रवेश करती हुईं नजर आई। यहां पर कुलदीप बिश्नोई के समर्थक प्रदेश भर से पहुंचे। इस दौरान नलवा के भाजपा विधायक रणधीर पनिहार ने कुलदीप बिश्नोई को एक गाड़ी भेंट की।

क्यों खास है कुलदीप बिश्नोई का नया घर

दरअसल कुलदीप बिश्नोई का यह नया महलनुमा घर अपने आप में खास है। इसकी बनावट से लेकर प्रयोग की गई सामग्री सभी विशेष हैं। बाहर से देखने पर ही इस घर में राजस्थानी पारंपरिक हवेलियों बनावट की छटा नजर आती है। यह छह मंजिला घर अपने आप में कापी भव्य दिखता है। क्योंकि इसमें नक्काशीदार खंभे लगाए गए हैं। इसके अलावा बालकनियों का आकर्षण भी देखते ही बनता है। घर की बाहरी दीवारों पर राजस्थान के प्रसिद्ध धौलपुर पत्थर का प्रयोग किया गया है। वहीं मुख्य द्वारा पर शुद्ध शीशम के विशाल दरवाजे इसकी भव्यता को बढ़ा रहे हैं।

इसके अलावा दरवाजों पर पीतल के गोल स्टड बहुत ही रॉयल लुक दे रहे हैं। इसको देख कर ऐसा लगता है, जैसे किसी पुराने राजस्थानी किले के बाहर आ गए हैं। साथ ही इससे राजस्थान की लोक कला भी दिखती है। चुंकी यह घर बड़े राजनीतिक घराने का है, ऐसे में इसके ग्राउंड फ्लोर पर मीटिंग के लिए बड़ा स्पेस रखा गया है। वहीं कुल 12 कमरों वाले इस घर के सबसे ऊपर की मंजिल पर आधुनिक जिम की सुविधा भी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

मेट्रो बनाएगी अब यात्रियों का सफर आसान, सरकार ने मेट्रो व RRTS के दायरा बढ़ाकर किया 1208 किमी