Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस जिले में 25 प्रतिशत बनकर तैयार हुआ नया बस स्टैंड, जल्द जिले के सैंकड़ों गांव को मिलेगा लाभ

Haryana New Bus Stand : रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित सेक्टर-12 में नया और आधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है। हालांकि इसकी घोषणा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 20212-13 में हुई थी, लेकिन अब इसका काम तेजी से चल रहा है।

हरियाणा के इस जिले में 25 प्रतिशत बनकर तैयार हुआ नया बस स्टैंड, जल्द जिले के सैंकड़ों गांव को मिलेगा लाभ

Haryana New Bus Stand : हरियाणा के रेवाड़ी जिला को अगले एक साल में नया बस स्टैंड मिल जाएगा। इसके लिए काम तेजी चल रहा है। गौरतलब है कि रेवाड़ी के रामगढ़ रोड स्थित सेक्टर-12 में नया और आधुनिक बस स्टैंड बनाया जा रहा है। हालांकि इसकी घोषणा तत्कालीन कांग्रेस सरकार में 20212-13 में हुई थी, लेकिन अब इसका काम तेजी से चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि बस स्टैंड का करीब 25 प्रतिशत काम अभी तक किया जा चुका है। हालांकि साल 2028 में मार्च महीने तक बस स्टैंड का निर्माण पूरा किया जाना है।

दरअसल शहर के लिए नया बस स्टैंड रेवाड़ी शहर की बड़ी जरूरत है। क्योंकि इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है। फिलहाल शहर के अंदर बस स्टैंड होने के कारण इसके पास के सर्कुलर पर काफी भीड़ रहती है। साथ ही यहां अतिक्रमण और वाहनों के दबाव के कारण व्यवस्था गड़बड़ा जाती है।

यहां बन रहा है नया बस स्टैंड

दरअसल रेवाड़ी का नया बस अब सेक्टर 12 में बनाया जा रहा है। इससे जहां शहर की भीड़ से राहत मिलेगी, वहीं इस बस स्टैंड को एनएच-48 और एनएच-352 डब्ल्यू से जोड़ने की योजना है। ऐसे में रोडवेज बसों विशेषकर लंबे रूट की बस शहर में नहीं जाएंगी। बाहर से ही बस स्टैंड की कनेक्टिविटी हो जाएगी।

65.32 करोड़ रुपये होंगे खर्च

हालांकि इस बस स्टैंड की घोषणा करीब 14 साल पहले हुई थी, लेकिन इसके बाद इसकी सुध नहीं ली गई। पिछले यानी 2025 में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी दोबारा शिलान्यास करते हुए काम शुरू करवाया था। इस परियोजना पर 65.32 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसमें से 42 करोड़ रुपये मुख्य भवन के सिविल कार्य पर खर्च होने हैं तो बाकी राशि अन्य कार्यों पर लगेगी।

हरियाणा के बड़े बस स्टैंड में होगा शुमार

रेवाड़ी का नया बस स्टैंड प्रदेश के बड़े बस स्टैंड में शुमार होगा। क्योंकि इसका निर्माण 20 एकड़ से अधिक भूमि पर हो रहा है। मुख्य बस स्टैंड परिसर 15 एकड़ में बनाया जा रहा है। पांच एकड़ में रोडवेज की कार्यशाला के साथ-साथ इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनना है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में कर्मचारियों के खाते में कब आएगा DA बढ़ोतरी पैसा? जानें कब से मिलेगा एरियर का लाभ