Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में प्रापर्टी टैक्स की नई व्यवस्था होगी लागू, नई दरों से अनुसार नई देना होगा टैक्स

हरियाणा में  प्रापर्टी टैक्स की नई व्यवस्था होगी लागू, नई दरों से अनुसार नई देना होगा टैक्स

Property Tax New Rules : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश में नई प्रापर्टी टैक्स व्यवस्था को बना दिया है। नई अधिसूचना के तहत प्रदेश में संपत्ति कर के निर्धारण और भुगतान की नई प्रणाली 1 जनवरी 2027 से लागू होगी। इसके बाद संपत्ति मालिकों को इसी अधिसूचना के प्रावधानों के अनुसार संपत्ति कर जमा कराना होगा। संपत्ति मालिकों और अधिभोगियों को 31 दिसंबर 2026 तक पुरानी अधिसूचना के तहत पुरानी दरों से संपत्ति कर जमा कराने का विकल्प मिलेगा। तय अवधि के बाद सभी संपत्तियों का कर नई अधिसूचना के अनुसार ही जमा होगा।

नगर पालिका बावल सचिव अनिल कुमार ने बताया कि जिन संपत्ति मालिकों ने पहले ही संपत्ति कर जमा करा दिया है, उन पर वित्त वर्ष 2026-27 तक नई अधिसूचना का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। वित्त वर्ष 2025-26 तक की बकाया संपत्ति कर राशि पर देय ब्याज पहले की तरह लागू रहेगा। वित्त वर्ष 2026-27 से संपत्ति कर का निर्धारण नई अधिसूचना के अनुसार होगा।

उन्होंने बताया कि नगर पालिका बकाया संपत्ति कर वाले धारकों को हरियाणा नगर पालिका अधिनियम, 1973 के प्रावधानों के तहत नोटिस बांट रही है। उन्होंने वार्ड पार्षदों और क्षेत्रवासियों से कहा कि वे लोगों को नई अधिसूचना के प्रावधानों के बारे में जागरूक करें। लोगों को अधिक से अधिक संख्या में संपत्ति कर जमा कराने के लिए प्रेरित करें। नए साल के साथ प्रदेश में नई टैक्स व्यवस्था के हिसाब से राशि का भुगतान करना पड़ेगा।

लाल डोरा सपत्ति मालिकों से प्रमाण पत्र बनवाने की अपील

सचिव ने लाल डोरा क्षेत्र की संपत्तियों के मालिकों से संपत्ति प्रमाण पत्र बनवाने की अपील की। अपनी संपत्ति का सत्यापन खुद कराने के लिए भी जागरूक होने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे नागरिकों को सरकारी व्यवस्था का अधिक लाभ मिलेगा। नगर पालिका की वित्तीय स्थिति भी मजबूत होगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में कर्मचारियों के खाते में कब आएगा DA बढ़ोतरी पैसा? जानें कब से मिलेगा एरियर का लाभ