Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा के इस शहर में विकसित होंगे स्मार्ट रोड, 32.26 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

हरियाणा के इस शहर में विकसित होंगे स्मार्ट रोड, 32.26 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Haryana Government Projects : हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के शहरों में स्मार्ट रोड विकसित करने का प्लान शुरू किया गया है। जहां पर हाईवे जैसी सुविधाओं से लैस स्मार्ट रोड बनाने का प्लान है। इसी कड़ी में हरियाणा सरकार ने चरखी दादरी में दो स्मार्ट रोड व नगर परिषद को दूसरे मार्गों को चकाचक बनाने के लिए बजट की मंजूरी दी गई है।

हरियाणा सरकार ने इसके लिए 32 करोड़ 26 लाख पांच हजार रुपये की प्रशासनिक मंजूरी दी गई है। जिन दो स्मार्ट रोड बनाए जाने है, उनका भी चयन कर लिया गया है। इसे दादरी शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगामी विकास कार्यों की महत्वपूर्ण कड़ी माना जा रहा है।

विधायक सुनील सांगवान ने बताया कि मुख्यमंत्री घोषणा के तहत नगर परिषद चरखी दादरी क्षेत्र में स्मार्ट रोड विकास कार्यों के लिए यह राशि मंजूर की गई है। अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड के माध्यम से स्वीकृत बजट से शहर की प्रमुख सड़कों का कायाकल्प किया जाएगा।

यह रोड होंगे स्मार्ट रोड के तौर पर विकसित

हरियाणा सरकार ने चरखी दादरी के दो रोड़ का स्मार्ट रोड पर विकसित करने की योजना बनाई है। इसमें शहर के सरदार झाडू सिंह चौक से बधवाना गेट तक स्मार्ट रोड विकसित करने के लिए 10.98 करोड़ रुपये मंजूर किए गए है। इसी तरह रविदास बस्ती से सरदार झाडू सिंह चौक तक स्मार्ट रोड के विकास के लिए 10.50 करोड़ रुपये की राशि मंजूरी की गई है। इसके अलावा लगभग 10.78 करोड़ रुपये की लागत से नगर परिषद क्षेत्र के अन्य प्रमुख मार्गों को भी इस स्मार्ट रोड परियोजना में शामिल किया गया है।

स्मार्ट सिटी बनाने की दिशा में बढ़ेंगे कदम

विधायक सुनील सांगवान ने कहा कि दादरी शहर को आधुनिक सुविधाओं से युक्त और व्यवस्थित स्वरूप देना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। स्मार्ट रोड परियोजना शहर को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने की दिशा में आगामी विकास की महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।

इसके तहत सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के साथ शहरी अधारभूत ढांचे को आधुनिक बनाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार सबका साथ, सबका विकास और हरियाणा एक-हरियाणवी एक की नीति पर चलते हुए दादरी के विकास को नई गति दे रही है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

हरियाणा में कर्मचारियों के खाते में कब आएगा DA बढ़ोतरी पैसा? जानें कब से मिलेगा एरियर का लाभ