60's Classical Song: लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में बना 64 वर्ष पहले सदाबहार क्लासिकल गाना ‘बोल मेरी तकदीर में क्या है' आज भी हिंदी संगीत प्रेमियों के कानों को सुकून दे रहा है। स्वर कोकिला लता मंगेशकर और मुकेश (Lata Mangeshkar and Mukesh song) का यह मधुर संगीत से सजा सदाबहार गीत 6 दशक बाद भी पुराना नहीं हुआ है। हम जिस क्लासिकल गाने की बात कर रहे हैं, उसे 1962 में रिलीज हुई “हरियाली और रास्ता" फिल्म के लिए बनाया गया था।
कानों के रास्ते सीधे दिल में उतर जाने वाले इस सदाबहार नगमे का मधुर संगीत शंकर जयकिशन द्वारा तैयार किया गया था। क्लासिकल हिंदी गाने (Lata Mangeshkar classical Hindi song) सुनने वाले संगीत प्रेमियों की प्ले लिस्ट में आज भी यह गाना फेवरेट श्रेणी में आता है।
‘बोल मेरी तकदीर में क्या है' गाने में माला सिन्हा की खूबसूरती देती है आज की हीरोइनों को टक्कर
भारतीय सिनेमा के इतिहास में माला सिन्हा (Mala Sinha) को 60 के दशक की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक माना जाता था। माला सिन्हा ने अपने दौर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट सदाबहार गानों (evergreen old songs) में अभिनय किया है। ‘बोल मेरी तकदीर में क्या है' क्लासिकल गाने में भी माला सिन्हा की खूबसूरती का कोई तोड़ नहीं है।
माला सिन्हा और मनोज कुमार के अभिनय से सजे इस ब्लैक एंड व्हाइट के जमाने के सुपरहिट गाने (superhit old song) का जादू पिछले 6 दशकों से लगातार हिंदी संगीत प्रेमियों पर बरकरार है। इस गाने को जितना प्यार 60 के दशक में लोगों द्वारा दिया गया था उतना ही पसंद आज के दौर में भी किया जा रहा है।
‘बोल मेरी तकदीर में क्या है' गाने के लिरिक्स 6 दशकों से क्लासिकल संगीत प्रेमियों के दिलों पर कर रहे हैं राज
हिंदी संगीत के दो महान सिंगर लता मंगेशकर और मुकेश की आवाज में 64 वर्ष पहले बने क्लासिकल गाने (60's classical Hindi song) को लोग एकांत में मन को शांति देने के लिए सबसे अधिक सुनते हैं। क्लासिकल संगीत (classical music) को पसंद करने वाले लाखों-करोड़ों संगीत प्रेमियों के दिलों पर आज भी इस सदाबहार गाने के बोल राज कर रहे हैं।
दिल को छू लेने वाले इस गाने के बोल पुराने दौर के मशहूर गीतकार शैलेंद्र (Shailendra) द्वारा लिखे गए थे। शैलेंद्र द्वारा लिखे गए लिरिक्स, लता-मुकेश की आवाज में पिरोकर खूबसूरत अभिनेत्री माला सिन्हा और भारतीय सिनेमा के लीजेंड अभिनेता मनोज कुमार (Manoj Kumar) पर फिल्माए गए थे। 60 के दौर से शुरू हुआ इस क्लासिकल गाने का क्रेज 21वीं सदी में भी बरकरार है।
अनिल चौधरी को विभिन्न मीडिया संस्थानों में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव है। उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत (हरिभूमि हिंदी समाचार पत्र) से प्रिंट मीडिया में की, जहां खबरों की बुनियादी समझ और लेखन की गंभीरता सीखी। इसके बाद उन्होंने अमर उजाला (हिंदी समाचार पत्र) में 7 वर्षों तक कार्य किया। अनिल कुमार की बिजनेस, मनोरंजन, सरकारी योजनाएं और रेलवे से संबंधित खबरों पर मजबूत पकड़ है। वर्तमान में अनिल कुमार डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं।