पाकिस्तान से हार का बदला लेने के लिए भारत को करना होगा अफगानी किला फतेह, 14 नवंबर को हो सकता है महामुकाबला
इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अर्जुन राजपूत (107) और पाकिस्तानी बल्लेबाज हमजा जाहूर (100 नाबाद) ने शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए में प्वाइंट टेबल में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत आता है।
Under 19 Asia Cup: भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर बड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। भारतीय अंबर-19 टीम ने कल ओमान के मस्कट में हुए मुकाबले में यूएई को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत के पास पाकिस्तान से मिली करारी हार का बदला लेने के लिए सुनहरा मौका बन रहा है। लेकिन इससे पहले सेमीफाइनल में अफ़गानी किला फतेह कर भारतीय टीम को फाइनल मुकाबले में पहुंचाना होगा। पाकिस्तान की अंडर-19 टीम सेमीफाइनल में अगर बांग्लादेश को हरा देती है और भारत, अफगानिस्तान को हरा देता है तो 14 नवंबर को ओमान के मस्कट शहर में स्थित अल अमीरात मैदान में दोनों देशों के बीच अंडर-19 के फाइनल का महा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
8 नवंबर को मिली थी भारत को पाकिस्तान के हाथों हार
8 नवंबर को ओमान के मस्कट शहर में हुए भारत-पाकिस्तान के बीच अंडर-19 एशिया कप के मुकाबले में भारत को पाकिस्तान के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस मैच में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। वहीं पाकिस्तान ने तीन विकेट शेष रहते 49वें ओवर की पहली गेंद पर भारत द्वारा दिए गए 209 रनों के लक्ष्य को आसानी से हासिल कर लिया था।
इस मैच में भारतीय बल्लेबाज अर्जुन राजपूत (107) और पाकिस्तानी बल्लेबाज हमजा जाहूर (100 नाबाद) ने शतकीय पारी खेली थी। पाकिस्तान अंडर 19 एशिया कप 2026 के ग्रुप ए में प्वाइंट टेबल में प्रथम स्थान पर बना हुआ है। वहीं इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भारत आता है।
सेमीफाइनल में कल भारत-अफगानिस्तान और पाक-बांग्लादेश की होगी भिड़ंत
भारत और अफगानिस्तान के बीच कल 12 नवंबर को ओमान के मस्कट शहर में अंडर 19 एशिया कप का सेमी फाइनल मुकाबला देखने को मिलेगा। बता दें कि अफगानिस्तान अपने तीनों मुकाबले जीतकर अंडर-19 एशिया कप 2026 ग्रुप-बी की प्वाइंट टेबल लिस्ट में प्रथम स्थान पर पहुंच गया है। वहीं भारत को ग्रुप-ए की प्वाइंट टेबल लिस्ट में पाकिस्तान के हाथों मिली हार के बाद दूसरा स्थान मिला है। ऐसे में कल दोनों देशों के बीच क्रिकेट के मैदान में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
अंडर-19 एशिया कप का दूसरा सेमीफाइनल पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगा। अंडर-19 एशिया कप में पाकिस्तान टीम द्वारा अपने तीनों मुकाबले में जीत मिली है वहीं बांग्लादेश को अफगानिस्तान से हर का सामना करना पड़ा था।
अगर भारत और पाकिस्तान कल होने वाले सेमीफाइनल मैच जीत जाती है तो 14 नवंबर को ओमान के मस्कट शहर स्थित अल अमीरात स्टेडियम में होने जा रहे अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में दोनों देशों के बीच बल्ले और गेंद का संघर्ष देखने को मिल सकता है।