Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शिक्षा विभाग की स्कूल हिंसा मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल सस्पेंड का लेटर किया जारी

Haryana News
Haryana News

Haryana News: हरियाणा प्रदेश के पंचकूला जिले में मासूम बच्ची के साथ हुई बर्बरता के बाद हरियाणा शिक्षा बोर्ड अब एक्शन मोड में आ गया है। इस मामले में हरियाणा बोर्ड आफ स्कूल एजुकेशन द्वारा दूसरी बड़ी कार्रवाई करते हुए शहीद मेजर अनुज राजपूत गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-20, पंचकूला की प्रिंसिपल श्रीमती नीलू को सस्पेंड करने का आर्डर जारी किया गया है। शिक्षा बोर्ड द्वारा हरियाणा सिविल सर्विसेज़ (पनिशमेंट एंड अपील) रूल्स, 2016 के रूल 5 के प्रोविज़न के अनुसार प्रिंसिपल नीलू को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश जारी किए हैं।

बच्ची के साथ बर्बरता का यह था मामला

शहीद मेजर अनुज राजपूत गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-20, पंचकूला से केजी में पढ़ने वाली छात्रा से बर्बरता का मामला सामने आया था। इस छात्रा पर तीसरी कक्षा के एक छात्र ने बेरहमी से से हमला कर बुरी तरह से घायल कर दिया था। छह साल की मासूम छात्रा पर बर्बरता से हमले के वायरल हो रहे एक सीसीटीवी फुटेज में आरोपी छात्र बच्ची पर लात-घूंसे बरसाता और सिर बेंचों पर पटकता साफ दिखाई दे रहा है। इस घटना के बाद शिक्षा विभाग ने तुरंत एक्शन लेते हुए दो स्कूल की शिक्षिकाओं (सिमरनजीत कौर और पूजा रानी) को सस्पेंड कर दिया था और अब प्रिंसिपल श्रीमती नीलू के सस्पेंड करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

हेडक्वार्टर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर, अंबाला रहेगा प्रिंसिपल नीलू का सस्पेंसन पीरियड

शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए ऑर्डर के अनुसार सस्पेंशन पीरियड के दौरान प्रिंसिपल नीलू हरियाणा सिविल सर्विसेज़ (जनरल) रूल्स, 2016 के रूल 83 के तहत हरियाणा स्टेट पर लागू ससिस्टेंस अलाउंस की हक़दार होंगी। सस्पेंशन पीरियड के दौरान उनका हेडक्वार्टर डिस्ट्रिक्ट एजुकेशन ऑफिसर, अंबाला के ऑफिस में रहेगा। इस दौरान सस्पेंड प्रिंसिपल नीलू को कम्पीटेंट अथॉरिटी की परमिशन के बिना हेडक्वार्टर नहीं छोड़ेंने के आदेश जारी किए गए हैं। शिक्षा विभाग द्वारा बच्ची से बर्बरता मामले में आज यह दूसरी बड़ी कार्रवाई की गई है।

शिक्षा विभाग की स्कूल हिंसा मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल सस्पेंड का लेटर किया जारी

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से निकलने वाली 20 ट्रेनों से रेलवे ने हटाया सुपरफास्ट का दर्जा, स्टापेज बढ़ने से धीमी हुई रफ्तार