Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से निकलने वाली 20 ट्रेनों से रेलवे ने हटाया सुपरफास्ट का दर्जा, स्टापेज बढ़ने से धीमी हुई रफ्तार

यूपी, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली से निकलने वाली 20 ट्रेनों से रेलवे ने हटाया सुपरफास्ट का दर्जा, स्टापेज बढ़ने से धीमी हुई रफ्तार

train number Change : रेलवे विभाग ने यूपी, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा से होकर निकलने वाली 20 ट्रेनों को झटका दिया है। इन ट्रेनों के आगे से रेलवे विभाग ने सुपरफास्ट का टैग को हटा दिया है और अब इनकों सामान्य ट्रेनों में शामिल किया गया है। रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों के आगे से सुपरफास्ट का टैग इसलिए हटाया गया है कि इनकी स्पीड धीमी हो गई थी। स्पीड धीमी होने का कारण इन ट्रेनों का कई राज्यों में ठहराव की संख्या बढ़ गई है और इनका अपना गतंव्य पूरा करने में ज्यादा समय लगने लगा। इसलिए रेलवे विभाग ने इन 20 ट्रेनों के आगे से सुपरफास्ट हटाकर उनको सामान्य ट्रेनों में शामिल कर दिया है।

अब इन ट्रेनों की पासिंग में नहीं मिलेगी प्राथमिकता

रेलवे विभाग ने मुजफ्फरपुर से आनंद विहार के लिए चलने वाली लोकप्रिय सप्तक्रांति एक्सप्रेस के साथ 20 ट्रेनों को सामान्य श्रेणी में शामिल किया है। पहले इन ट्रेनों को सुपरफास्ट श्रेणी में होने के चलते इनको सामान्य ट्रेनों से पहले सिग्नल मिलता था, लेकिन अब इनको प्राथमिकता नहीं मिलेगी, बल्कि सामान्य ट्रेनों के हिसाब से चलेगी। इसके साथ ही इनके नए नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।

इन ट्रेनों का बदला गया नंबर

पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय की तरफ से ट्रेनों को सुपरफास्ट से सामान्य श्रेणी में शामिल की गई ट्रेनों के नए नंबर जारी कर दिए है। हालांकि रेलवे ने स्पष्ट किया है कि इन ट्रेनों के नंबर अलग-अलग डेट में बदले जाएंगे। इसमें मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल ट्रेन संख्या 12557 अब 15577 और वापसी में 12558 के बदले अब 15578 नंबर से संचालित होगी। दोनों ट्रेनों के ये नए नंबर आगामी एक जनवरी 2027 से प्रभावी होंगे।

मानक से ज्यादा जगह पर ठहराव

रेलवे विभाग ने इन ट्रेनों से सुपरफास्ट का दर्जा इसलिए वापस लिया है कि इन ट्रेनों को अलग-अलग राज्यों में ठहराव की जगह ज्यादा हो गई थी। सुपरफास्ट का दर्जा उन ट्रेनों को मिलता है जिनकी औसत गति मानक के अनुरूप हो। हालांकि, लगातार बढ़ते ठहराव और माननीयों के दबाव के कारण कई ट्रेनों के स्टापेज बढ़ते गए, जिससे उनकी गति धीमी हो गई।

इन ट्रेनों का भी बदला गया नंबर

रेलवे विभाग ने दरभंगा-जालंधर सिटी ट्रेन 12551 का नया नंबर 15541 होगा, जबकि रक्सौल-लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन 12545 अब 15545 नंबर से चलाई जाएगी। इसके अलावा पाटलिपुत्र-चंडीगढ़, राजगीर-नई दिल्ली और पटना-रांची एक्सप्रेस के भी नंबर बदले गए हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

शिक्षा विभाग की स्कूल हिंसा मामले में दूसरी बड़ी कार्रवाई, प्रिंसिपल सस्पेंड का लेटर किया जारी