Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुरुष एवं महिला पहलवानों के बीच होगी हरियाणा केसरी की जंग, इस शहर में सजेगा अखाड़ा

हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित किया जाएगा। जहां पर हरियाणा के महिला व पुरुष पहलवानों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी

रुष एवं महिला पहलवानों के बीच होगी हरियाणा केसरी की जंग
रुष एवं महिला पहलवानों के बीच होगी हरियाणा केसरी की जंग

Haryana Kesari Akhara Wrestling Tournament : हरियाणा के सीनियर पुरुष व महिला पहलवानों को सरकार द्वारा मंच दिया जाएगा। हरियाणा सरकार द्वारा दोनों वर्गों में हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का आयोजन करवाया जाएगा। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली है।

हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 का आयोजन 22 से 24 अक्टूबर तक नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम पलवल में आयोजित किया जाएगा। जहां पर हरियाणा के महिला व पुरुष पहलवानों में कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी, क्योंकि इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर से बेहतरीन महिला व पुरुष पहलवान आते है।

लाखों रुपये का इनाम दिया जाएगा

जिला खेल अधिकारी खुशवंत सिंह ने बताया कि हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल-2026 प्रतियोगिता में सीनियर आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवान भाग लेंगे। प्रतियोगिता के अंतर्गत विभिन्न खिताबों के लिए मुकाबले आयोजित किए जाएंगे तथा विजेता खिलाडिय़ों को आकर्षक नकद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

हरियाणा केसरी पुरुष एवं महिला वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 1 लाख 51 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1 लाख रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले पहलवान को 51 हजार रुपये की राशि इनाम के तौर पर दी जाएगी। इसी प्रकार हरियाणा कुमार एवं हरियाणा कुमारी वर्ग में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये, द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये तथा तृतीय पुरस्कार 31 हजार रुपये निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि अंडर-17 एवं अंडर-20 आयु वर्ग के पुरुष एवं महिला पहलवानों के लिए हरियाणा केसरी अखाड़ा दंगल का आयोजन 30 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक स्पोट्र्स यूनिवर्सिटी सोनीपत में करवाया जाएगा। इन आयु वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 21 हजार रुपये, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 11 हजार रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाडिय़ों को 5,100-5,100 रुपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। उन्होंने खिलाडिय़ों से आह्वान किया कि वे प्रतियोगिताओं में बढ़-चढक़र भाग लें और खेल भावना के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में विजयादशमी का भव्य आयोजन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा दशहरा मैदान