Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा का यह शहर होगा धूल मुक्त, 18 करोड़ में 260 किमी सड़कों की होगी हाईटेक सफाई

नगर निगम 260 किलोमीटर सड़कों की सफाई हाईटेक मशीनों से कराएगा। करीब 18.78 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए तीन एजेंसियों ने टेंडर भरा है। निगम अगले सप्ताह टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोलेगा। जांच के बाद योग्य एजेंसी को पांच साल के लिए काम सौंपा जाएगा।

हरियाणा का यह शहर होगा धूल मुक्त, 18 करोड़ में 260 किमी सड़कों की होगी हाईटेक सफाई

Haryana News : हरियाणा सरकार द्वारा शहरों को स्वच्छ बनाने के लिए प्लान बनाया है। जहां पर शहरों की सड़कों से उठ रही धूल से होने वाले प्रदूषण को रोकने की योजना बनाई है। इसके लिए हरियाणा के पंचकूला शहर की अब हाईटेक तरीके से सफाई होगी। सरकार द्वारा इसके लिए पांच साल का ठेका दिया गया है और प्रतिदिन होने वाली सफाई की निगरानी जीपीएस सिस्टम के माध्यम से रखी जाएगी।

नगर निगम 260 किलोमीटर सड़कों की सफाई हाईटेक मशीनों से कराएगा। करीब 18.78 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट के लिए तीन एजेंसियों ने टेंडर भरा है। निगम अगले सप्ताह टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोलेगा। जांच के बाद योग्य एजेंसी को पांच साल के लिए काम सौंपा जाएगा।

धूल और प्रदूषण से राहत की उम्मीद

मशीनों से सड़क किनारों पर जमा धूल, मिट्टी और कचरा उठाने से धूल प्रदूषण कम करने में मदद मिलेगी। इससे बच्चों, बुजुर्गों और सांस संबंधी परेशानी वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। सड़क किनारे जमा कचरा नालों में जाने से रोकने पर मानसून में जलभराव की समस्या घटाने में भी मदद मिल सकती है।

व्यस्त सड़कों पर मशीनों से सफाई होने पर दिन के समय यातायात में बाधा और सफाई कर्मचारियों के सड़क हादसों का जोखिम भी कम हो सकता है। नियमित मशीनी सफाई से नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है।

चयनित एजेंसी को तीन आधुनिक रोड स्वीपिंग मशीनें तैनात करनी होंगी। ये शहर की ए, बी और सी श्रेणी की सड़कों की नियमित सफाई करेंगी। सभी वार्डों और सेक्टरों में रोटेशन के आधार पर मशीनें चलाई जाएंगी। सफाई की गुणवत्ता और मशीनों की निगरानी के लिए जीपीएस व डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम इस्तेमाल होगा।

नगर निगम के सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर विजय गोयल ने बताया कि तीन अ कंपनियों के आवेदनों की तकनीकी जांच की जा रही है। अगले सप्ताह बिड प्रक्रिया पूरी का कर चयनित एजेंसी को टेंडर स अलॉट करने की तैयारी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में विजयादशमी का भव्य आयोजन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा दशहरा मैदान