हरियाणा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशानिक फेरबदल किया गया। एडिशनल चीफ सेक्रेटरी सुधीर राजपाल द्वारा जारी लिस्ट में 6 आईपीएस समेत 22 डीएसपी का ट्रांसफर किया है। इसमें जींद के एसपी कुलदीप सिंह का तबादला एसपी सीआईडी के तौर पर किया गया है।
जबकि जींद की एसपी आईपीएस उपासन को लगाया गया है। आईपीएस उपासना फिलहाल सीआईडी एसपी थी। इसी तरह जबकि सीनियर आईपीएस बी सतीश बालन को आईआरबी भौंडसी का अतिरिक्त आईजीपी लगाया गया है।
जबकि डा. अंसू सिंगला को आईटीसी भौंडसी का एसपी अतिरिक्त का चार्ज दिया गया है। इसके अलावा 22 डीएसपी को इधर से उधर किया गया है। लंबे समय के बाद पुलिस महकमें में इतना बड़ा फेरबदल किया गया है।




