Haryana news: हरियाणा प्रदेश में स्कूली बच्चों की छुट्टियों को लेकर अच्छी खबर आई है। प्रदेश में आज हरियाणा सरकार द्वारा सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में बच्चों की छुट्टी की गई है। जानकारी के अनुसार इसके बाद भी दिवाली से पहले बच्चों को एक अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई लिस्ट के अनुसार 26 अक्टूबर सोमवार को सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अवकाश रहेगा। शिक्षा विभाग द्वारा 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है।
इस वीकेंड पर बच्चों को मिलेगी लगातार दो छुट्टियां
हरियाणा प्रदेश में इस वीकेंड पर बच्चों को लगातार दो छुट्टियां मिलेगी। बता दें कि 25 अक्टूबर को रविवार के चलते सभी स्कूल, कॉलेज बंद रहेंगे वहीं 26 अक्टूबर को महर्षि वाल्मीकि जयंती के उपलक्ष में हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई होलीडे लिस्ट के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा प्रदेश के सभी सार्वजनिक और निजी स्कूलों में अवकाश की सूचना जारी की गई है। इस प्रकार इस बार वीकेंड पर बच्चों को रविवार और सोमवार के दिन लगातार 2 छुट्टियां मिलेगी।
नवंबर महीने में सात दिन रहेंगे सभी स्कूल बंद
हरियाणा शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी की लिस्ट के अनुसार नवंबर के महीने में स्कूली बच्चों को 7 दिन का अवकाश मिलेगा। प्रदेश में जारी होलीडे लिस्ट के अनुसार स्कूलों में चार दिन रविवार के चलते और एक दिन दूसरे शनिवार को अवकाश रहेगा। इसके अलावा 9 नवंबर, सोमवार को विश्वकर्मा दिवस के उपलक्ष में सभी सार्वजनिक निजी स्कूलों में छुट्टी की लिस्ट जारी की गई है।
वहीं 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में स्कूलों में अवकाश रहेगा। हरियाणा में इस बार दिवाली फेस्टिवल पर लगातार दो दिन स्कूली बच्चों को छुट्टियां मिलेगी। आठ नंबर को दिवाली के दिन रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे, वहीं 9 नवंबर को विश्वकर्मा दिवस के दिन सभी स्कूलों में सार्वजनिक अवकाश रहेगा।



