Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हरियाणा में DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार, इन रुटों पर अब सफर होगा आसान

हरियाणा में DND-फरीदाबाद-सोहना एक्सप्रेसवे बनकर हुआ तैयार, इन रुटों पर अब सफर होगा आसान

Haryana News: हरियाणा प्रदेश में DND फरीदाबाद सोहना एक्सप्रेसवे बनकर तैयार हो चुका है। इसके बनने के बाद दिल्ली से हरियाणा के सोहना शहर तक दूरी लगभग 2 घंटे तक कम हो जाएगी। यह एक्सप्रेसवे नोएडा-दिल्ली और फरीदाबाद को गुरुग्राम से जोड़ेगा।

एक्सप्रेसवे का काम पूरा होने के बाद अब दिल्ली से सोहना और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रैफिक का दबाव काफी कम हो जाएगा। फिलहाल कालिंदी कुंज आश्रम और मथुरा रोड पर काफी ट्रैफिक देखने को मिलता है लेकिन अब इस एक्सप्रेसवे के खुलते ही ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा। यह सिक्स लेन एक्सप्रेसवे सफर का अनुभव बदल देगा।

क्या है इस एक्सप्रेसवे की खासियत?

जिस दूरी को तय करने में कई घंटे लग रहे थे,इस सिक्स लेन एक्सप्रेस वे के बाद 30 से 40 मिनट में वह दूरी तय हो जाएगी। बता दे कि यह एक्सप्रेस वे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे से सीधा लिंक होगा। इसके बनने के बाद दिल्ली और नोएडा के यात्रियों को काफी फायदा होगा। यह एक्सप्रेसवे 59 किलोमीटर लंबा है जिससे सराय काले खान से सोहना पलवल की दूरी मात्र 30 मिनट में तय होगी। इस एक्सप्रेसवे का 12km हिस्सा दिल्ली में और 47 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में है।

जेवर एयरपोर्ट और नोएडा से बढ़ेगी कनेक्टिविटी

DND फरीदाबाद सोहना एक्सप्रेसवे हाईवे प्रोजेक्ट को फरीदाबाद जेवर एयरपोर्ट से भी कनेक्ट किया जाएगा। फरीदाबाद के पास बल्लभगढ़ और नोएडा के बीच इसे सिद्ध कनेक्ट किया जाएगा जिससे दिल्ली और नोएडा के यात्री आसानी से जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट जा सकेंगे।

इसका काम नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के द्वारा किया जा रहा है। आपको बता दे कि दिल्ली में ओखला विहार और कालिंदी कुंज के पास यह नया एक्सप्रेस वे मेट्रो लाइन के ऊपर से गुजरता है। भारत में सबसे ऊंचाई पर मेट्रो लाइन को पार करने वाला यह एक्सप्रेसवे है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

सवाई माधोपुर में विजयादशमी का भव्य आयोजन, आतिशबाजी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा दशहरा मैदान