Indore Metro Project : एमपी के इंदौर शहर में मेट्रो के प्रोजेक्ट ने रफ्तार पकड़ ली। इस प्रोजेक्ट को पूरा होने में लगभग एक साल का समय लगने वाला है। इसके बाद लोगों को मेट्रो में सफर आसान हो जाएगा और जाम में फंसने से राहत मिल जाएगी। मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट के साथ एलिवेटेड कॉरिडोर का काम किया जा रहा है।
मेट्रो रेल कॉर्पेरिशन के एमडी एस. कृष्ण चैतन्य ने निर्माणाधीन रूट का दौरा करने के बाद अफसरों को तेजी से काम करने के निर्देश दिए है। अभी एयरपोर्ट के सामने स्टेशन पर अंडरग्राउंड रूट में सुरंग बनाई जा रही है तो मालवीय नगर स्टेशन से आगे शहीद पार्क से खजराना चौराहे तक एलिवेटेड कॉरिडोर का काम हो रहा है।
मेट्रो लाइन के लिए पिलर का काम अंतिम चरण में
इंदौर में बन रही मेट्रो लाइन के लिए पिलर का काम अंतिम चरण में पहुंच चुका है। इस हिस्से में काफी पिलर बन गए है और कुछ का काम अंतिम दौर में है। एक साल में यहां पर कॉरिडोर को पूरा करने के लिए अफसरों को कहा तक गया है, ताकि इसके बाद अंडरग्राउंड रूट पर फोकस किया जा सके।
अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक का टेंडर जारी
इंदौर में बन रही मेट्रो लाइन का काम चरणबद्ध तरीके से किया जा रहा है। जहां पर मेट्रो के पिलर का काम तेजी से हो रहा है, वहीं अब अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक पर फोकस कर दिया है। खजराना से पलासिया अंडरग्राउंड मेट्रो ट्रैक के लिए टेंडर जारी हो गए है।
हालांकि इस हिस्से में कई कॉलोनियों के लोग अंडरग्राउंड रूट का विरोध कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक, करीब 4 किलोमीटर का हिस्सा एक हजार करोड़ में तैयार होना है। टेंडर को अंतिम रूप देने में करीब 4 महीने लगेंगे। टेंडर खुलने के बाद से इसका काम शुरू कर दिया जाएगा।


