Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ी नाराजगी, बिना समय पर सूचना के हो रही बिजली कटौती

जयपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ी नाराजगी
जयपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर बढ़ी नाराजगी

Jaipur Smart Meter : जयपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों में परेशानी सामने आने लगी है। मीटर की ज्यादा स्मार्ट तरीका लोगों को परेशानी में डाल रहा है। जहां पर बिजली बिल बकाया होने पर अचानक ही बिजली का कनेक्शन कट रहा है और लोगों का कहना है कि बिजली बिल का मैसेज देर से आ रहा है। जयपुर डिस्काम के उत्तर और दक्षिण सर्कल में करीब पांच लाख घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।

लेकिन बिल बकाया होने पर अचानक बिजली कटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं का कहना है कि कई बार बिल जमा करने की अंतिम तारीख निकलने के बाद मैसेज मिलता है और इससे पहले ही बिजली काट दी जाती हैं। जहां पर रात को अचानक ही बिजली कट जाने से लोगों को परेशानी बढ़ जाती है और उनको बिजली बहाली के लिए अगले दिन का इंतजार करना पड़ता है।

बिजली कनेक्शन काटने का सात दिन का समय

स्मार्ट मीटर में बिजली कनेक्शन काटने से पहले ही नोटिस दिया जाता है। जयपुर डिस्काम के दक्षिण सर्कल के अधीक्षण अभियंता मनोज गुप्ता ने बताया कि बिल समय पर जमा नहीं होने पर सात दिन पहले ही नोटिस दिया जाता है, अगर फिर भी उपभोक्ता बिजली बिल का भुगतान नहीं करता है तो उसका कनेक्शन काट दिया जाता है।

पहले मिलता था 15 दिन का नोटिस

लोगों का कहना है कि पुरानी व्यवस्था ही सही थी। जहां पर बिल बकाया पर 15 दिन का नोटिस दिया जाता था। स्मार्ट मीटर वाले उपभोक्ता बिना पूर्व सूचना कनेक्शन कटने की शिकायत कर रहे हैं। ऐसे में सवाल है कि जब उपभोक्ता तक बिल पहुंचने का मैसेज ही समय पर नहीं पहुंच रहा तो उसे भुगतान का पर्याप्त अवसर कैसे मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

राजस्थान में स्कूल, कालेजों, सरकारी दफ्तर की इन 8 तिथियों में रहेगी छुट्टी, सरकार ने की घोषणा