Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रीमाल क्षेत्र श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी माता ( सदर बाजार ) दो दिवसीय 39 वे पाटोत्सव

भीनमाल :- ( केवलाराम परमार )
स्थानीय शहर के सदर बाजार स्थित श्रीमाली ब्राह्मण समाज की कुलदेवी महालक्ष्मी माता मंदिर का दो दिवसीय 39 वे पाटोत्सव के प्रथम दिन मंगलवार को महालक्ष्मी मंदिर सदर बाजार व कमलेश्वरी मंदिर धोराढाल में श्री यज्ञ का आयोजन हुआ, वामनाथ महादेव मंदिर बगीची में धारात्मक लघु रुद्र का भी विविध मंत्रोच्चारण आयोजन हुआ , वही शाम 4:00 बजे भद्रशुक्त मंत्रोच्चारण के साथ आमसभा , लाभार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित की शुरुआत व शाम भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ ।

आज होंगे ये कार्यक्रम ----

आज बुधवार को पाटोत्सव के दूसरे दिन सुबह विभिन्न मार्गों होते हुए शोभायात्रा निकाली जाएगी , शुभ मुहूर्त लाभार्थी परिवार द्वारा मंदिर पर ध्वजा चढ़ाई जाएगी शाम को चढ़ावे की बोलिया सहित महाप्रसादी का आयोजन होगा , कार्यक्रम को लेकर बड़ी संख्या में राजस्थान सहित अन्य राज्यों से श्रीमाली ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

एमपी में जमीन के रेटों ने छूआ आसमान, 1507 प्रतिशत तक बढ़े जमीन के दाम, घर बनाना हुआ कई गुना महंगा