22 प्रकाशित खबरें
मालपुरा पुलिस ने रणथंबोर जा रही इजरायली पर्यटक का खोया हुआ पासपोर्ट और कीमती सामान तकनीकी और मानवीय आसूचना के जरिए सुरक्षित खोज निकाला।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने राजस्थान पुलिस अकादमी में बाल संरक्षण केंद्र का निरीक्षण किया और साइबर सुरक्षा व जागरूकता बढ़ाने के निर्देश दिए।

फ्रेंच भाषा सीख रहे राजस्थान पुलिस के टूरिस्ट असिस्टेंस फोर्स के जवानों ने जयपुर में आयोजित एक विशेष फ्रांसीसी संगीत कार्यक्रम में भाग लिया।

धौलपुर पुलिस ने नेशनल हाईवे-44 पर एक कार से 1.30 करोड़ रुपये मूल्य का 261 किलो गांजा जब्त किया है। मामले में आंध्र प्रदेश के दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं।

राजस्थान के डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने त्योहारों और पर्यटन सीजन के दौरान जयपुर में सुगम यातायात सुनिश्चित करने के लिए दो महीने की कार्ययोजना के निर्देश दिए हैं।

डीग पुलिस ने विशेष अभियान के तहत तीन अलग-अलग कार्रवाई करते हुए अवैध शराब और जुए के मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

डीग पुलिस ने 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत एक अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जो सेना के नाम पर लोगों को चूना लगा रहे थे।

डीग पुलिस ने एक संगठित साइबर ठग गिरोह को रंगे हाथों पकड़ा है, जो बबूल के पेड़ों की आड़ में बैठकर लोगों को चूना लगा रहे थे।

जोधपुर के देवनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की वारदातों का खुलासा करते हुए श्यामलाल और मनीष कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की दो मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

जुरहरा पुलिस ने ऑपरेशन काउंटडाउन के तहत चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जो फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए लोगों को ठगते थे।

डीग जिले के सीकरी थाना पुलिस ने ऑपरेशन पृथ्वी के तहत अवैध खनन सामग्री ले जा रहे चार ट्रैक्टरों को पकड़ा और चार आरोपियों को हिरासत में लिया।

करौली के गणेश गेट के बाहर पुश्तैनी जमीन पर जबरन घुसने और तोड़फोड़ करने के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल सहित चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

डीग पुलिस ने 'ऑपरेशन काउंटडाउन' के तहत एक अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो साइबर ठगों को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड मुहैया कराता था।

भरतपुर पुलिस की सहायक उपनिरीक्षक और नेशनल चैंपियन मनीषा चाहर का चयन राजस्थान पुलिस की आर्म रेसलिंग टीम में हुआ है। वे हरियाणा में आयोजित होने वाली 75वीं ऑल इंडिया पुलिस रेसलिंग क्लस्टर में हिस्सा लेंगी।

डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने साइबर अपराधों पर लगाम लगाने के लिए अक्टूबर में विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं, जिसमें म्यूल अकाउंट्स और फर्जी सिम पर कार्रवाई मुख्य होगी।

थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने जयपुर में सीमा सुरक्षा और आपसी समन्वय को लेकर विस्तृत चर्चा की।

राजस्थान पुलिस ने विधि के छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें उन्हें पुलिस की विभिन्न शाखाओं में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

राजस्थान पुलिस ने विधि के छात्रों और शोधार्थियों के लिए एक अवैतनिक इंटर्नशिप कार्यक्रम शुरू किया है, जिसमें उन्हें पुलिस की विभिन्न शाखाओं में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।

महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने इंदौर में आयोजित 13वीं पश्चिमी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक में भाग लिया, जहाँ अंतरराज्यीय अपराध नियंत्रण और आधुनिक पुलिसिंग पर चर्चा हुई।

गोविन्दगढ़ पुलिस ने राजकीय कन्या महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं को नए कानूनों, साइबर सुरक्षा और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।

टेलीग्राम ग्रुप से जोड़कर बनाया फर्जी ट्रेडिंग अकाउंट, शुरुआत में छोटा मुनाफा दिखाकर जीता भरोसा

संपत्ति और अनुकंपा नौकरी के लिए मां की हत्या कराने के आरोप में गिरफ्तार बेटी पर मामा ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने शुरू की नए पहलू से जांच
