Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एडीशनल सीएमएचओ डॉ हर्षल चौधरी ने की दूध की गुणवत्ता की जांच

एडीशनल सीएमएचओ डॉ हर्षल चौधरी ने की दूध की गुणवत्ता की जांच

सीकर। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं. हर्षल चौधरी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री बाल गोपाल दूध योजना के तहत बच्चों को दिए गए दूध की गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने ग्राम पंचायत शिवसिंहपुरा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शिवसिंहपुरा एवं राजकीय उच्च प्राथमिक विधालय शिवसिंहपुरा का निरीक्षण किया। दोनों विद्यालयों में योजना के अन्तर्गत छात्र-छात्रों की उपस्थिति, दूध का स्टॉक एवं दूध की गुणवत्ता का निरीक्षण किया। एडिशनल सीएमएचओ डॉ हर्षल चौधरी ने बताया कि दूध से बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास तेजी से होता और बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है। पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन युक्त दूध मिलने से स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। उनके साथ जिला आशा समन्वयक केशर देव पारीक साथ में थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल