Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

प्रशासन की तीसरी आँख को ही चुरा ले गए चोर,चोरी रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी  कैमरे चोरी

प्रशासन की तीसरी आँख को ही चुरा ले गए चोर,चोरी रोकने के लिए लगाए गए सीसीटीवी  कैमरे चोरी

नगरपालिका के लगाए हुए 5 कैमरों की हुई चोरी
नीमकाथाना नगरपालिका द्वारा शहर की सुरक्षा के मध्यनजर 64 cctv कैमरे अलग अलग जगह लगवाए गए थे, इन कैमरों की मोनीटरिंग हेतु सर्वर पुलिस थाना कोतवाली में लगवाया गया था।
25 व 26 जनवरी की रात को अज्ञात लोगों द्वारा 3 जगह पर लगे हुए 5 cctv कैमरे चोरी कर लिए गए, विद्युत विभाग नीमकाथाना के पास से 03, कान्हा होटल के पास से 01, राणासर तिराहे के पास से 01 कैमरा चोरी हुआ है, चोरी करने वाले चोर का चेहरा भी फुटेज में साफ नजर आ रहा है, नगरपालिका द्वारा कैमरों की चोरी को लेकर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया गया है, चोर का फुटेज भी जारी कर उसके पहचान का प्रयास किया जा रहा है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल