Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ब्लॉक अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण

ब्लॉक अधिकारियों ने सरकारी स्कूलों का किया निरीक्षण


मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के लिए दिए दिशा निर्देश
श्रीमाधोपुर
शिक्षा विभाग की फ्लैगशिप योजना मुख्यमंत्री बा ल गोपाल दूध योजना के अंतर्गत जिला कलेक्टर सीकर के आदेश पर ब्लॉक के अधिकारियों ने आवंटित ग्राम पंचायत के दो-दो स्कूलों का आज औचक निरीक्षण किया।
एसीबीईओ विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण के दौरान दूध की गुणवत्ता, दूध गर्म करने के स्थान व बर्तनों की स्वच्छता, रसोईघर और गैस कनेक्शन की उपलब्धता, मिल्क पाउडर के पैकेटों के रखरखाव, बच्चों को दूध पिलाने से पहले दूध को अध्यापक या अभिभावकों द्वारा दूध को चखने, कुक कम हेल्पर के मानदेय राशि के भुगतान संबंधी बिंदुओं का निरीक्षण किया गया।उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ ने नाथूसर पंचायत की राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल तथा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल का निरीक्षण किया। जिला कलेक्टर द्वारा तहसीलदार को अरनियां, विकास अधिकारी को नांगल, सहायक अभियंता मनरेगा को हांसपुर, सीबीईओ को मंडूस्या, तथा एसीबीईओ को पटवारी का बास ग्राम पंचायतों के दो-दो स्कूलों के निरीक्षण के लिए आवंटित किए गए थे। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रार्थना के बाद दूध पिलाने के लिए समय प्रबंधन एवं स्वच्छता के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल