Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा स्थाई समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन 

उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा स्थाई समिति की त्रैमासिक बैठक का हुआ आयोजन 


श्रीमाधोपुर
प्रशासनिक सुधार विभाग राजस्थान सरकार द्वारा गठित उपखंड स्तरीय सड़क सुरक्षा स्थाई समिति की त्रैमासिक बैठक का आयोजन उपखंड अधिकारी दिलीप सिंह राठौड़ की अध्यक्षता में उपखंड कार्यालय सभागार में किया गया
बैठक में सड़क किनारे स्थित पेड़ों का सर्वे कराने, काकड़ का बालाजी स्थित पेट्रोल पंप के सामने स्पीड स्पीड ब्रेकर का निर्माण करने, श्रीमाधोपुर भेरुजी मोड सड़क मार्ग पर ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने,जालपाली बस स्टैंड के सामने रोड पर भरने वाले पानी की समुचित निकासी करने, श्रीमाधोपुर बायपास रोड पर अवस्थित नगरपालिका के खुले नालों को ढकने,श्री माधोपुर बाईपास रोड पर लगने वाले हाथ ठेला वालों को हटवाने, नगरपालिका अजीतगढ़ में पुलिस थाने से मडूस्या रोड तक तथा दिवराला मोड़ से हाइवे तक लगने वाले हाथ हाथ ठेला वालों को हटवाने तथा ओवरलोड वाहनों पर आवश्यक कार्रवाई हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश प्रदान किए गए
बैठक में मुकेश यादव सहायक विकास अधिकारी श्रीमाधोपुर, रमेशचंद्र,सहायक अभियंता श्रीमाधोपुर,सुभाष कीचड़ उपनिरीक्षक परिवहन विभाग रींगस,लोकेश निठारवाल कनिष्ठ अभियंता,नगर पालिका श्रीमाधोपुर एंव टैक्सी यूनियन, बस यूनियन के अध्यक्ष मौजूद रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल