Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बारिश में बिजली की गर्जना से मकान गिरा

बारिश में बिजली की गर्जना से मकान गिरा

जन नुकसान होने से बचा

पाटन, (निंस.)। पाटन निकटवर्ती ग्राम पंचायत श्यामपुरा में रात्रि बारिश के चलते बिजली गर्जना से एक मकान टूट कर नीचे गिर गया। बिजली की गर्जना से इतनी अधिक थी। धमाका हुआ कि मकान की पट्टियां सहित पूरा मकान नीचे गिर गया। मिली जानकारी अनुसार भानारामगुर्जर पुत्र बंशीधर गुर्जर ढाणी बंदडीवाला तन बागडावा, श्यामपुरा के मकान पर अचानक बारिश होने की वजह से रात को गड़गड़ाहट से बिजली के धमाके ने अपने आगोश में ले लिया। गनीमत यह रही कि सभी लोग घरों के अंदर सोए हुए थे। बाहर वाले मकान में कोई भी सोया नहीं था। सूचना ग्राम सरपंच को दी गई। सरपंच के द्वारा पटवारी व पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस व पटवारी मौके पर जांच करने पहुंचे। पीड़ित ने मुआवजे की मांग रखी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल