Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की समस्या का जल्द समाधान कर आयोग को अवगत करावें  - राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य सत्यनारायण भूमल्या

सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति की समस्या का जल्द समाधान कर आयोग को अवगत करावें  - राज्य सफाई कर्मचारी आयोग सदस्य सत्यनारायण भूमल्या

सीकर । राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य सत्यनारायण भूमल्या ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सफाई कर्मचारीयों के समय पर तनख्वाह, पदोन्नति, जीपीएफ से संबंधित मुद्दों पर जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर आवश्यक दिशा—निर्देश दिए। आयोग के सदस्य सत्यनारायण भूमल्या ने बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी लोगो तक सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि सीकर के नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों की पदोन्नति में आ रहे अनुभव और शिक्षा के आधार पर पदोन्नती की समस्या को गंभीरता से लेकर इसका निर्धारित समय में समाधान निकलें तथा इस बारे में राज्य सफाई कर्मचारी आयोग को भी अवगत कराना सुनिश्चित करें। बैठक में उपस्थित सफाई कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों द्वारा रखी गई समस्याओं को दूर करने के लिए एडीएम राकेश कुमार ने संबंधित जिला स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया।आयोग के सदस्य सत्यनारायण भूमल्या ने कहा की गैर वाल्मिकी सफाई कर्मचारियों को उनसे उनका मूल काम ही करावें तथा इस संबंध में सभी नगर निकायों की विस्तृत जानकारी लेते हुए आयोग द्वारा जारी की गई गाइडलाइंस की सख्ती से पालना करावें। उन्होंने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग को निर्देशित किया की अनुसूचित जाति समुदाय से संबंधित जनकल्याणकारी योजनाओं व ऋण वितरण के प्रचार-प्रसार के लिए शिविरों का आयोजन करवाया जाए ताकि इस समाज के व्यक्ति राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हो सके।

बैठक में सहायक निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ओमप्रकाश राहड़ ने सफाई कर्मचारियों के संगठनों के प्रतिनिधियों को विभाग द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी तथा अन्य लोगों को भी योजनाओं के बारें में जागरूक करने की अपील की।


आयोग के सदस्य भूमल्या ने सीकर शहर में वाल्मिकी समाज के शमशान भूमि के मामले तथा हरिजन बस्तियों के प्रवेश द्वार लगाने तथा शहर में फतेहपुर रोड़ पर वाल्मिकी बस्ती के नजदीक सरकारी स्कूल की जर्जर बिल्डिंग की मरम्मत कराने, सार संभाल के लिए नगर परिषद सीकर और संबंधित विभागों को निर्देश प्रदान किए।

बैठक में एडीएम राकेश कुमार, एसडीएम सीकर गरिमा लाटा, नगर परिषद के अधिशाषी अभियन्ता रविन्द्र जैन, सहायक निदेशक सूचना एवं जनसंपर्क विभाग पूरण मल, एपीआरओं राकेश कुमार ढाका, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, विद्युत विभागों के अधिकारियों ​​सहित समस्त नगरपालिकाओं के ​अधिशाषी अधिकारी, सफाई कर्मचारियों संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल