Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ट्रेन की टक्कर से ट्रेक मैन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

ट्रेन की टक्कर से ट्रेक मैन की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन


नीमकाथाना की DFC लाइन पर काम कर रहे ट्रेक मैन की मालगाड़ी की चपेट में आने से मौत हो गई, रेलवे पुलिस ने मृतक के शव को कपिल चिकित्सालय के मुर्दाघर में रखवाया,
ट्रेक मैन दीपक बिजारनीय राजनगर निवासी बुग्दा के पास DFC रेलवे लाइन का कार्य कर रहा था, तभी उसी ट्रेक पर ट्रेन आ गई, ट्रेन के दूसरे ट्रेक पर आने का आभास होने के कारण दीपक बिजारनिया कार्य करते रहे और दुर्घटना का शिकार हुए,
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कपिल चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया, घटना की सूचना पर कपिल चिकित्सालय में ग्रामीण भी एकत्रित हो गए और मुआवजे की मांग करने लगे, रेलवे के सीनियर अधिकारी के आने तक शव को नही उठाने की बात करने लगे,
नीमकाथाना के राजनेता महेंद्र मांडिया, कविता समोता, राजेश मीणा भी धरना दे रहे ग्रामीणों में पहुंचे और मुआवजे की मांग करने लगे,
उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता की समझाइश पर ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर शव का अंतिम संस्कार किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल