Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
खैरथल-तिजारा

जिला कलक्टर ने तहसील मुंडावर एवं नगर पालिका मुंडावर का किया निरीक्षण

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
जिला कलक्टर ने तहसील मुंडावर एवं नगर पालिका मुंडावर का किया निरीक्षण

खैरथल-तिजारा। जिला कलक्टर ने मुंडावर की तहसील एवं नगर पालिका का निरीक्षण किया।
जिला कलक्टर ने सर्वप्रथम तहसील मुंडावर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने राजकीय भूमि पर अतिक्रमण के धारा 91, 90ए, म्यूटेशन के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए तत्परता से निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने सीमाज्ञान सहमति एवं बंटवारे के प्रकरणों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसील की सभी शाखाओं की पत्रावली की जांच कर कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने नगर पालिका मुंडावर का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका की सभी शाखाओं का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश तथा शहर में उचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने हेतु भी निर्देशित किया। उन्होंने नगर पालिका रिकॉर्ड की जांच कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
इस दौरान उपखंड अधिकारी मुंडावर सुरेश कुमार बलाई, तहसीलदार लोकेश चौधरी, सहायक लेखाधिकारी पृथ्वी सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जगदीश गुप्ता सहित वीभिन्न अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।