Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ डीसीएम मीटिंग: पुरानी पेंशन योजना बहाली पर जोर

उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ डीसीएम मीटिंग: पुरानी पेंशन योजना बहाली पर जोर

जयपुर।
उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ की डिविजनल काउंसलिंग मीटिंग (डीसीएम) का आयोजन जयपुर मंडल कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सौरभ दीक्षित ने की और संचालन मंडल मंत्री महेश शर्मा ने किया।

सौरभ दीक्षित का माला पहनाकर, साफा बांधकर और गुलदस्ते भेंट कर जोरदार स्वागत किया गया। अपने संबोधन में उन्होंने कर्मचारियों के हितों पर चर्चा करते हुए पुरानी पेंशन योजना की बहाली को संघ का प्राथमिक उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि यह योजना कर्मचारियों के जीवन का आधार है और इसके लिए एनएफआईआर का संघर्ष जारी रहेगा।

मंडल प्रवक्ता अनिल चौधरी ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे मजदूर संघ ने हाल ही में हुए मान्यता चुनावों में 792 वोटों की जीत दर्ज कर जयपुर मंडल समेत पूरे उत्तर पश्चिम रेलवे में सबसे बड़ी ट्रेड यूनियन के रूप में अपनी पहचान स्थापित की।

बैठक में संघ के पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की मांगों, नई पेंशन योजना को समाप्त कर पुरानी पेंशन योजना की बहाली, और अन्य समस्याओं पर मंथन किया। इसमें मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारी और 350 से अधिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सभी ने संघ की आगामी दिशा और कर्मचारियों के हितों के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग