Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती व चार साहबजादों के शहीद दिवस पर अलवर में भव्य आयोजन  

श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती व चार साहबजादों के शहीद दिवस पर अलवर में भव्य आयोजन  

अलवर। शहर के स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में रविवार को हुई बैठक में श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती और चार साहबजादों के शहीद दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में अलवर के सभी गुरुद्वारों के प्रधान और कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रमों की शुरुआत 28 दिसंबर को प्रभात फेरी से होगी। 4 जनवरी 2025 को दोपहर 3 बजे स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे से भव्य नगर कीर्तन निकाला जाएगा, जो शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए मालाखेड़ा गेट स्थित गुरुद्वारे पर सम्पन्न होगा। नगर कीर्तन के दौरान जगह-जगह फूलों की वर्षा की जाएगी और पंजाब की विशेष मिल्ट्री बैंड भी शामिल होगी।

6 जनवरी 2025 को श्री गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के उपलक्ष में स्कीम नंबर दो गुरुद्वारे में कीर्तन, पाठ, पाठ भोग और अटूट लंगर का आयोजन किया जाएगा।

बैठक में प्रधान सतनाम सिंह रवि, उप प्रधान गुरप्रीत सिंह (लक्की), परमजीत सिंह गोगिया सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजकों ने सभी संगत को इन कार्यक्रमों में शामिल होने का न्योता दिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग