Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों से संबंधित विषयों पर टाउन हॉल बैठक का आयोजन

सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों से संबंधित विषयों पर टाउन हॉल बैठक का आयोजन

अलवर। भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा अलवर शहर में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों हेतु टाउन हॉल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विकास अग्रवाल, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर द्वारा किया गया। अपने उद्घाटन भाषण में उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था, रोजगार सृजन एवं असमानता को मिटाने हेतु एमएसएमई क्षेत्र के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को एमएसएमई क्षेत्र के लिए डिजिटल और लागत प्रभावी ऋण की सुविधा के लिए आधुनिक तकनीकी नवाचारों के महत्व पर भी चर्चा की। उन्होंने उद्यमियों को अपने व्यावसायिक गतिविधियों के लिए बैंकिंग चैनल का उपयोग करके डिजिटल पदचिन्हों को बढ़ाने का भी आग्रह किया। बैठक के दौरान गिरिवर अग्रवाल, उपमहाप्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक, राजेश कुमार, उपमहाप्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, अनिता शर्मा, सहायक महाप्रबन्धक, भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा सभी प्रतिभागियों को संबोधित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न एमएसएमई इकाइयों से उद्यमियों, संभाव्य उद्यमियों एवं एमएसएमई क्षेत्र में सेवारत प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों सहित 140 से अधिक प्रतिभागी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग