Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 170 परिवेदनाओं का निस्तारण, एडीएम प्रथम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अलवर: जिला स्तरीय जनसुनवाई में 170 परिवेदनाओं का निस्तारण, एडीएम प्रथम ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

अलवर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रथम मुकेश कायथवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को मिनी सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में 170 फरियादियों ने अपनी समस्याएं प्रस्तुत की।

एडीएम प्रथम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रो-एक्टिव और संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाकर जनसुनवाई व संपर्क पोर्टल पर प्राप्त परिवेदनाओं का गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करें। साथ ही फरियादियों की संतुष्टि को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

जनसुनवाई में मुख्य रूप से नगर निगम, विद्युत, जलदाय, राजस्व, पुलिस और सामाजिक न्याय विभाग से जुड़ी समस्याएं सामने आईं। गुप्ता कॉलोनी में नाली निर्माण, शहर की साफ-सफाई, खराब रोड लाइट सुधार, अवैध निर्माण रोकने और पेयजल आपूर्ति की समस्याओं पर संबंधित विभागों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी उपखंड अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया कि परिवेदनाओं का निस्तारण उपखंड स्तर पर ही करें ताकि फरियादियों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई में एडीएम शहर बीना महावर, एडीएम द्वितीय योगेश डागुर समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

बाड़मेर में अकाल के साये के बीच सांसद और विधायक ने जिला प्रशासन से की राहत कार्यों की मांग