सीकर
निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा एवं परामर्श शिविर आयोजित
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

नीमकाथाना-श्री गोविंद आयुर्वेदिक चिकित्सालय एवं पंचकर्म केंद्र व श्री गोविंद फार्मेसी के संयुक्त तत्वाधान में बलमदासपुरा में रविवार को गणपत सिंह तवर की पुण्य स्मृति में उनके पुत्र शंकर सिंह तंवर द्वारा निशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर लगाया गया।
शिविर का शुभारंभ डॉक्टर जय शंकर शर्मा व सवाई सिंह ने भगवान धन्वंतरी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया।शिविर में 135 रोगियों की चिकित्सा कर निशुल्क दवा वितरण किया गया। शिविर में डॉ हिमांशु चतुर्वेदी, डॉ पियूषपानी चतुर्वेदी सहित डॉ मयंक चतुर्वेदी ने सहयोग किया।
शिविर में अग्निकर्म व विदकर्म चिकित्सा से भी रोगियों का इलाज किया गया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
