Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

हेल्थ बिल संशोधन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन

हेल्थ बिल संशोधन के लिए इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने दिया ज्ञापन


नीमकाथाना इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने राइट टू हेल्थ बिल में संशोधन के लिए उपखंड अधिकारी ब्रजेश गुप्ता को ज्ञापन दिया,
ज्ञापन में बताया गया गया है की राइट टू हेल्थ बिल में आपातकालीन स्थिति में किसी भी मरीज को किसी भी प्राइवेट चिकित्सालय में इलाज करवाने का हक है, परंतु बिल में यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि प्राइवेट चिकित्सालय के चिकित्सक उस मरीज के इलाज का खर्च कहां से प्राप्त करेंगे क्योंकि प्राइवेट चिकित्सालय के खुद के अपने खर्चे होते हैं यहां की बिजली के बिल, स्टाफ का पेमेंट, सफाई व्यवस्था जैसे खर्चे निजी चिकित्सालय स्वयं वहन करते है,
ज्ञापन में आगे बताया कि सरकार को इस बिल को सदन में रखने से पहले निजी चिकित्सालयों के संगठनों से मिलकर इसमें संशोधन करना चाहिए क्योंकि प्राइवेट अस्पताल भी समस्त सरकारी योजनाओं को लागू करवाने में सरकार के साथ रहते है,
ज्ञापन देने वालों में आई. एम. ए. अध्यक्ष डॉक्टर हरबंस गोयल, आई. एम. ए सचिव डॉक्टर राजेश जांगिड़, डॉक्टर गोपाल सिंह तंवर, डॉक्टर बी. एल. बुंदेला, डॉक्टर विनोद ढाका, डॉक्टर एस. के.मीणा, डॉक्टर दीपक कुंडू उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल