Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

राजस्व अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से हुए खराबे का भौतिक सत्यापन करें - जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव 

राजस्व अधिकारी स्वयं फील्ड में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से हुए खराबे का भौतिक सत्यापन करें - जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव 

रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से खराबा होने पर विशेष गिरदावरी करवाने के दिए निर्देश

सीकर । जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने रविवार को समस्त उपखण्ड़ अधिकारियों, तहसीलदारों को निर्देशित किया कि वें स्वयं फील्ड में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से हुए खराबे का भौतिक सत्यापन करें तथा विशेष गिरदावरी सम्पादित करवायें।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने बताया कि अत्यधिक सर्दी से जिले में रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से रबी फसल में नुकसान और खराबे की संभावना के मध्यनजर राज्य सरकार द्वारा राज्य में विशेष गिरदावरी सम्पादित करवाये जाने के निर्देश जारी किये थे, जिनकी सख्ती से पालना करने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वें स्वयं फील्ड में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से हुए खराबे का भौतिक सत्यापन करें।
जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव द्वारा दिए गए निर्देशों की अनुपालना में एसडीएम नीमकाथाना बृजेश कुमार ने फील्ड में जाकर पटवार मंडल झिराणा, बासड़ी खुर्द और भूदोली में राजस्व अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के साथ फसल नुकसान और खराबे का निरीक्षण किया।
एसडीओ रामगढ़ शेखावाटी, दयानंद रूयल ने गोपालन जोहड़ा, रामगढ़, हेतमसर में रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से हुए खराबे का निरीक्षण किया।

एसडीएम सीकर गरिमा लाटा ने रविवार को पुरोहित का बास, खोरी ब्राम्हण, रानावाली ढ़ाणी में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से सरसों, मैथी, चना इत्यादि फसलों को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
एसडीएम दांतारामगढ़, एसडीएम खंडेला, एसडीएम फतेहपुर, एसडीएम धोद, एसडीएम श्रीमाधोपुर तथा जिले के अन्य सभी एसडीएम और तहसीलदारों ने रविवार को फील्ड में जाकर रबी फसल में पाला एवं शीतलहर से सरसों, मैथी, चना, इत्यादि फसलों के हुए नुकसान का निरीक्षण कर जायजा किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल