Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महिला सशक्तिकरण का उत्सव: योजनाओं का लाभ पाकर महिलाओं ने जताई खुशी 

महिला सशक्तिकरण का उत्सव: योजनाओं का लाभ पाकर महिलाओं ने जताई खुशी 

जयपुर टाइम्स।
खैरथल। जिला स्तरीय कार्यक्रम में शनिवार को महिलाओं ने सरकार की योजनाओं का लाभ पाकर उत्साह व्यक्त किया और इन प्रयासों को सराहा। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न गांवों से आई सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया और योजनाओं को करताल ध्वनि से सराहा।

लखपति दीदियों का सम्मान
जिला कलेक्टर किशोर कुमार और अतिरिक्त जिला कलेक्टर शिवपाल जाट ने 760 लखपति दीदियों में से 20 को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इसके अलावा, तीन महिलाओं को सोलर इलेक्ट्रिक कुकिंग सिस्टम देकर इस योजना के वितरण की शुरुआत की गई।

स्वयं सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए 1,219 स्वयं सहायता समूहों को 33 करोड़ 19 लाख 25 हजार रुपये का रिवॉल्विंग फंड और 171 समूहों को महिला निधि के तहत 68 लाख 40 हजार रुपये की राशि प्रदान की गई।

जिला स्तरीय प्रदर्शनी में दिखी उपलब्धियां
कार्यक्रम के तहत "हर घर खुशहाली" विकास प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों नागरिकों ने भाग लिया। प्रदर्शनी में सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की झलक दिखी, जिसे महिलाओं और नागरिकों ने खूब सराहा।

इस दौरान जिला स्तरीय अधिकारी, राजीविका की महिलाएं और योजनाओं के लाभार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और सामाजिक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने रखे 9 प्रस्ताव, व्यापार, रक्षा और सुरक्षा कनेक्टिविटी होगी मजबूत