Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्व जादूगर गहलोत की जयन्ती का पचासवां कार्यक्रम 26 को

स्व जादूगर गहलोत की जयन्ती का पचासवां कार्यक्रम 26 को

सीकर । शेखावाटी मेजिक सर्किल सीकर की ओर से जादू कला के पुरोधा स्व जादू कमल बाबू लक्ष्मणसिंह गहलोत का जन्मदिवस 26 जनवरी को गहलोत जयन्ती के रूप में मनाया जाएगा। सर्किल के अध्यक्ष जादूगर एस लाल ने बताया कि स्थानीय कल्याण अस्पताल के पीछे स्थित स्वास्तिक मोड्यूलर किचिंन एवं इन्टीरियर्स में शाम साढे छह बजे से आयोजित कार्यक्रम के मुख्यअतिथि डॉ देवेन्द्र दाधीच होंगे तथा अध्यक्षता नगर परिषद सीकर के पूर्व उपसभापति शिवदयाल योगी करेंगे। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विजयकुमार शर्मा एवं जगदीश प्रसाद दोनोदिया होगे।
जादूगर एस लाल ने बताया कि उनकी जादूकला के गुरू रहे मुख्यमंत्री श्रीअशोक गहलोत के पिता स्व लक्ष्मणसिंह गहलोत के जन्मदिवस पर पांच दशक से सर्किल की ओर से निरंतर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल