Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अकीदत के साथ मनाया गया गुलाब शाह बाबा का उर्स, पेश की चादर

अकीदत के साथ मनाया गया गुलाब शाह बाबा का उर्स, पेश की चादर


सीकर। स्थानीय पालवास रोड स्थित हजरत सैयद गुलाब शाह रहमतुल्ला अलेह का उर्स मुबारक बड़ी अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह कुरान खानी के साथ उर्स का आगाज हुआ ।इसके बाद मजार शरीफ पर चादर पेश की गई । चादर पेशी के बाद कवाली का आयोजन हुआ, जिसमें शेखावाटी के मशहूर कव्वाल इकबाल कादरी ने सूफियाना कलाम पेश किया ।उर्स मैं दूरदराज से काफी संख्या में अकीदतमंद जायरीन शामिल हुए, शाम को असर की नमाज के बाद कुल की रस्म के साथ उसका समापन हुआ। इस मौके पर सज्जादा नशीन पीर शब्बीर हसन नजर शाह, सज्जाद पठान, मास्टर रशीद बहलीम, उस्मान कादरी, हनीफ कादरी, कासम चौहान,अर्जुन चेजारा, नदीम चौधरी, मोहम्मद आरिफ तवर, जाफर चौहान, अब्बास नारू आदि बड़ी संख्या में जायरीन मौजूद रहे। आखिर में देश की अमन शांति के लिए दुआ करवाई।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल