Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

घर के नजदीक मिला युवक का शव

घर के नजदीक मिला युवक का शव


हत्या की आशंका
नीमकाथाना के सदर थाना अंतर्गत गांव भागेगा में बनवारीलाल मेघवाल के घर से 200 मीटर की दूरी पर एक शव होने की सूचना ग्राम वासियों ने सदर पुलिस को दी,
सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और नीमकाथाना जिला अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
हत्या की आशंका
भागेगा निवासी बनवारी लाल मेघवाल ने बताया कि सुबह ग्रामीणों द्वारा उसके घर के नजदीक शव होने की सूचना पर जब जाकर देखा गया तो उसके पुत्र टेकचंद वार्ड नंबर 8 निवासी भागेगा का शव वहां पड़ा था, बनवारीलाल मेघवाल ने अपने बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए सदर थाना नीमकाथाना में हत्या का मामला दर्ज करवाया है।
हत्या के एंगल से कर रहे हैं जांच
सदर थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि मृतक टेक चंद कुमावत का शव पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है और मृतक के परिजनों द्वारा हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है, मामले की जांच हत्या के एंगल से भी की जा रही है l

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू