Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवान देश की शान,सैनिक की मूर्ति का हुआ अनावरण

देश के लिए प्राण न्योछावर करने वाले जवान देश की शान,सैनिक की मूर्ति का हुआ अनावरण

सैनिक के परिजनों ने शहीद का दर्जा दिए जाने की रखी मांग

नीमकाथाना-वीर जवान प्रहलाद सिंह कसाना ने देश सेवा में अपने प्राण न्योछावर किये है।रविवार को वीर सैनिक की मुर्ति अनावरण कार्यक्रम में वीरांगना कवीता सामोता ने शामिल होकर वीर सैनिक प्रहलाद सिंह कसाणा की मुर्ति का अनावरण किया।
वीरांगना कवीता सामोता ने कहा की एक सैनिक की मुर्ति केवल एक प्रतिमा नहीं है।यह हम सभी और हमारे देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा है।क्योंकि सैनिक अपना परिवार छोड़कर अपने सारी सुख-सुविधाओं को छोड़कर देश सेवा के लिए खुद को समर्पित करता है।सामोता ने कहा कि जब एक सैनिक को इस तरह का सम्मान मिलता है तो वह हम सभी के लिए प्रेरणा और गौरवान्वित करने वाला होता है।
इस अवसर पर वीरांगना कविता सामोता ने वीरगति प्राप्त सैनिक के परिवार से भी भेंट की।इस दौरान सैनिक के परिवार ने वीरांगना कविता सामोता के समक्ष वीर सैनिक प्रहलाद सिंह कसाणा को शहीद का दर्जा दिलाने की मांग रखी।जिस पर कविता सामोता ने कहा कि मैं पार्टी स्तर पर बात करके स्वर्गीय प्रहलाद कसाणा को शहीद का दर्जा दिलाने का भरपूर प्रयास करूंगी।
इस अवसर पर कई गणमान्य अतिथि भी उपस्थित रहे।मूर्ति अनावरण कार्यक्रम के दौरान सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष राजेंद्र गुढा,नीमकाथाना विधायक शसुरेश मोदी,जयपुर नगर निगम मेयर श्रीमती सौम्या गुर्जर,पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना,विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर सहित कई सैनिक परिवार उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू