Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर की सफाई व्यवस्था और गौशाला का निरीक्षण करने पहुंचे निगम आयुक्त


अलवर। शहर में सफाई व्यवस्था की दूसरे दिन शुक्रवार को भी लगातार मॉनिटरिंग करते हुए नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका बुधविहार, हसनखां और दीवानजी का बाग क्षेत्र में निकले।
इस दौरान उन्होनें दोपहर में दूसरी पारी की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों से बातचीत की। इस दौरान आयुक्त ने कचरा लेकर जाने वाले वाहन चालकों से भी बातचीत की और कचरा वाहनों को ढककर ले जाने के लिए पाबंद किया ताकि सडक पर कचरा नहीं फैले। इस दौरान उन्होनें बुधविहार स्थित गौशाला का भी निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि सफाई की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। इसके अलावा पोर्टल पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को भी तत्काल निस्तारित किए जाने के निर्देश संबंधित प्रभारियों को दिए गए है। उन्होंने कहा कि सफाई के लिए लगातार रोड स्वीपिंग मशीन का भी उपयोग किया जा रहा है।

दीवान जी के बाग जोहड का होगा जीर्णोंद्धार: शुक्रवार को नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने दीवानजी का बाग के समीप स्थित जोहड का निरीक्षण किया। निगम की ओर से इस जोहड की मरम्मत करवाई जाएगी। जिसके तहत इसमें से मिट्टी आदि निकालकर इसकी गहराई अधिक करने की योजना है। इसके अलावा पास के पहाडों से आने वाले बरसाती पानी को भी जोहड में लाया जाएगा ताकि वर्षाजल संचय हो सके और भूजल स्तर में बढोतरी हो सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल