Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मनोज बंसिया व एडवोकेट विवेक शर्मा का नागरिक अभिनंदन

मनोज बंसिया व एडवोकेट विवेक शर्मा का नागरिक अभिनंदन


श्रीमाधोपुर
नवनियुक्त विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष मनोज बंसिया एवं जयपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा का रविवार को श्रीमाधोपुर में नागरिक अभिनंदन किया गया। यह जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक मुकेश शर्मा ने बताया कि डॉक्टर माधव सिंह की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने विश्व हिंदू परिषद के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष मनोज बंसिया एवं दि डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा का साफा पहनाकर माल्यार्पण कर प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री उमाशंकर महिंद्रा, अंबेडकर विचार मंच के वेद प्रकाश बरोलिया, महेश्वरी प्रन्यास के प्रहलाद सोमानी, मनोज बजाज, कुमावत समाज के अनिल मारवाल, ओम प्रकाश पचौरी, जिला उपभोक्ता मंच के पूर्व सदस्य एडवोकेट अशोक पारीक, युवा पर्यावरण कार्यकर्ता हिमांशु नाणका जोशी, कन्हैयालाल चौरसिया, एडवोकेट जिला सहमंत्री सुनील खटकड़, बजरंग दल विभाग संयोजक मोनू बजरंगी, बजरंग दल जिला सहसंयोजक नरपत सिंह, बजरंग दल गौ सेवा प्रमुख कुलदीप मीणा, विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष कांवट मुकेश सैनी, नीमकाथाना के प्रखंड मंत्री पंकज भारद्वाज, बृजेन्द्र नायनकाजोशी, प्रखंड उपाध्यक्ष रवि प्रजापत, प्रखंड मंत्री आशुतोष शास्त्री, सुभम शर्मा हिमांशु शर्मा, वरुण पारीक, गौरव शर्मा, सौरभ शर्मा व युवा शक्ति के विवेक जोशी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

Haryana Govt Scheme : हरियाणा में 500 रुपये में मिलेगा गैस सिलेंडर, हर घर-हर गृहिणी योजना के लिए आवेदन शुरू