Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्री सत्यनारायण मंदिर में धूमधाम से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव भव्य झांकी और खीर का भोग

अलवर। दिल्ली दरवाजा स्थित श्री सत्यनारायण भगवान के मंदिर में बुधवार रात्रि शरद पूर्णिमा का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पंडित धर्मेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि भगवान को नई पोशाक पहनाकर भव्य झांकी सजाई गई और पंचामृत से स्नान कराया गया।

मंदिर की विशेष सजावट के बीच 21 किलो दूध की खीर बनाकर भगवान को मखाने और पंचमेवा के साथ भोग अर्पित किया गया। शरद पूर्णिमा पर खीर में मखाने का विशेष महत्व माना जाता है। रातभर भक्तों ने भजन-कीर्तन किया और अर्धरात्रि में भगवान को भोग लगाकर सुबह प्रसाद का वितरण किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल