Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला स्तरीय जनसुनवाई में 49 प्रकरणों का समाधान त्वरित निस्तारण के निर्देश

खैरथल। जिला कलेक्टर किशोर कुमार की अध्यक्षता में गुरुवार को खैरथल-तिजारा सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनसुनवाई में 49 प्रकरण सामने आए। जनसुनवाई के दौरान कलेक्टर ने आमजन की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। प्रमुख शिकायतें अतिक्रमण हटवाने, पेयजल व्यवस्था, सड़क और बिजली कनेक्शन, भूमि विवाद जैसी समस्याओं से जुड़ी रहीं।

कलेक्टर ने अधिकारियों को संपर्क पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों का एक सप्ताह में निस्तारण सुनिश्चित करने और विलंब पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। उन्होंने सभी विभागों को जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत आमजन को अधिक से अधिक राहत देने पर जोर दिया। जनसुनवाई में विभिन्न विभागों के उच्चाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल