Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

खैरथल पुलिस की अवैध हथियारों पर बड़ी कार्रवाई 9 बदमाश गिरफ्तार

खैरथल। जयपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अजयपाल लांबा के आदेशानुसार और खैरथल-तिजारा के जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी के निर्देशन में अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत खैरथल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत नौ बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके पास से 8 देशी कट्टे और 1 पिस्टल सहित कुल 9 अवैध हथियार बरामद किए हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक मनीष कुमार चौधरी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अपराधियों को पकड़ना और अपराधों पर रोकथाम लगाना है। अब तक 150 से अधिक व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है, जिनमें से कई के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए गए हैं, जबकि कुछ को पाबंद किया गया है। पुलिस ने यह भी कहा कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

करौली-गंगापुर नई रेल लाइन की उम्मीदें बढ़ीं, धौलपुर-गढ़ी सांद्ररा ट्रैक पर तेज गति का ट्रायल रहा सफल