Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

भाजपा का सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू कार्यकर्ताओं का समर्पण पार्टी की ताकत अशोक गुप्ता

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

अलवर। भारतीय जनता पार्टी जिला अलवर दक्षिण द्वारा सक्रिय सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई, जिसमें जिला संयोजक हरिशंकर खंडेलवाल ने जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता का सदस्यता फार्म भरकर उन्हें सक्रिय सदस्यता प्रदान की। इस अवसर पर अशोक गुप्ता ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के समर्पण और आस्था से विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक पार्टी बनी है।

उन्होंने बताया कि पार्टी का सदस्यता अभियान पूरे भारत में जारी है। 2 सितंबर से प्रारंभ किए गए प्राथमिक सदस्यता अभियान के बाद 17 अक्टूबर से सक्रिय सदस्यता अभियान शुरू किया गया है। इस क्रम में सबसे पहले जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता ने सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश मंत्री महेंद्र कुमावत, जिला उपाध्यक्ष जले सिंह, जिला मंत्री ऋषि राज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी लक्ष्मी नारायण गुप्ता, विधानसभा प्रवासी मुकेश गोयल और अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।